फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Man died in accident, beat to bikers

हादसे में युवक की मौत, बाइक सवार को पीटा

Thu, 27 Oct 2016 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Thu, 27 Oct 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
Man died in accident, beat to bikers
हंगामें के दौरान मेडिकल कॉलेज में पड़ा अधेड़ का शव। - फोटो : Amar Ujala
चौरीचौरा में बुधवार को बाइक की टक्कर से घायल युवक की मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत होने पर नाराज तीमारदारों ने आरोपी बाइक वाले की पिटाई कर दी। कर्मचारियों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया, जिसके बाद मामला शांत हो सका।
विज्ञापन


चौरीचौरा बरनहा के रामजी यादव (56) बुधवार दोपहर 12 बजे के करीब साइकिल से तरकुलहा की ओर निकले थे। लौटते समय फुटहवा इनार के पास पीछे से बाइक ने ठोकर मार दी। हादसे के बाद बाइक चालक तो भाग निकला, मगर पीछे बैठे दूसरे युवक विनोद को लोगों ने दौड़कर पकड़ लिया। काफी हंगामे के बाद भीड़ से घिरा विनोद रामजी को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले गया, जहां उनकी मौत हो गई। इसके बाद विनोद वहां से भागने की कोशिश करने लगा। नाराज घर वालों ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया और पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


ट्रॉमा सेंटर के बाहर हो रहे मारपीट की सूचना पर कर्मचारी पहुंचे और पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने बीच-बचाव कर विनोद को हिरासत में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed