{"_id":"5a7715f04f1c1b4f588b6a68","slug":"man-arrested-for-sending-valgar-messages-to-university-professor-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रोफेसर को अश्लील मेसेज भेजकर करता था तंग, पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रोफेसर को अश्लील मेसेज भेजकर करता था तंग, पुलिस ने किया गिरफ्तार
ब्यूरो, अमर उजाला, गोरखपुर
Updated Sun, 04 Feb 2018 07:47 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर यूनिवर्सिटी की एक एसोसिएट प्रोफेसर के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। पिछले कुछ दिनों से प्रोफेसर के मोबाइल फोन पर युवक कॉल और अश्लील संदेश भेजकर परेशान कर रहा था। इतना ही नहीं, रोजाना आते-जाते प्रोफेसर का पीछा भी करता था। रविवार को पुलिस ने आरोपी और उसके दो साथियों पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
गुलरिहा इलाके के एक मोहल्ले में विश्वविद्यालय की एसोसिएट प्रोफेसर अपने बच्चे के साथ रहती हैं। पति बाहर नौकरी करते हैं। तहरीर में उन्होंने आरोप लगाया कि चकदहा गांव निवासी विकास यादव नामक युवक उनको तंग करता है। उसने कहीं से उनका मोबाइल नंबर हासिल कर लिया और कॉल कर अश्लील बातें की।
विज्ञापन
मोबाइल अटेंड करना बंद कर दिया तो युवक रास्ते में उनका पीछा कर छेड़खानी करने लगा। शनिवार को तो वह अपने दो साथियों के साथ उनके गेट तक चढ़ आया और वहीं अश्लील हरकतें करने लगा। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी विकास और उसके दो साथियों पर छेड़खानी, धमकी देने, एससी एसटी एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन