{"_id":"574862f14f1c1b4407691092","slug":"lucknow-s-man-had-given-fake-information-of-bomb","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ के युवक ने दी थी बम की झूठी सूचना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लखनऊ के युवक ने दी थी बम की झूठी सूचना
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Fri, 27 May 2016 08:38 PM IST
विज्ञापन
झूठी सूचना
- फोटो : demo
एसपी (सिटी) आवास में बम होने की झूठी सूचना लखनऊ के युवक ने दी थी। घटना के दिन वह गोरखपुर में अपने रिश्तेदार के घर आया था और पुलिस के छानबीन करने पर अगले ही दिन फरार हो गया। सर्विलांस की मदद से पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। आरोपी की तलाश में एक टीम लखनऊ भी भेजी गई है।
23 मई की दोपहर करीब एक बजे पुलिस कंट्रोल रूम में एक अनजान नंबर से फोन आया था। कॉल करने वाले ने एसपी (सिटी) के आवास में बम होने की सूचना दी थी। इसके बाद बम और डॉग स्क्वॉड टीम के साथ मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की, तो सूचना झूठी निकली। जिस नंबर से फोन किया गया था, सर्विलांस की मदद से पता करने पर वह लखनऊ के एक युवक के होने की जानकारी मिली।
आरोपी युवक 23 मई को गोरखपुर में रहने वाले अपने रिश्तेदार से मिलने आया था। इसके पहले भी शहर के कई जगहों पर बम होने की झूठी सूचना पुलिस को दी गई थी। एसपी (सिटी) हेमराज मीना ने बताया कि सूचना झूठी सूचना देने वाले की तलाश में पुलिस टीम में लगी है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।