{"_id":"575334764f1c1bbd46108c1a","slug":"looted-truck-found-in-motihaari","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोतीहारी में मिला खाद्य तेल लदा ट्रक ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोतीहारी में मिला खाद्य तेल लदा ट्रक
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sun, 05 Jun 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
Truck
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहजनवां में तेनुआ टोल प्लाजा के पास लूटे गए खाद्य तेल लदे ट्रक को पुलिस ने मोतीहारी में बरामद कर लिया। ट्रक चालक और हेल्पर भी पकड़े गए हैैं। दोनों से पूछताछ में लूट की कई घटनाओं से पर्दाफाश होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
31 मई की रात फोरलेन पर दो कंटेनर और खाद्य तेल (फार्च्यून) लदा ट्रक बदमाशों ने लूट लिया था। गुवाहाटी से कबाड़ और पान मसाला लेकर दिल्ली जा रहे दो कंटेनर खोराबार में लूटे गए थे। इसके अलावा सहजनवां में तेनुआ टोला प्लाजा के पास बदमाशों ने गाजियाबाद से खाद्य तेल लेकर बिहार के भागलपुर जा रहे ट्रक चालक, हेल्पर और मजदूर की पिटाई करके फेंकने के बाद ट्रक लेकर फरार हो गए थे। मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी थी।
लुटेरों की तलाश में जुटी सहजनवां पुलिस इंस्पेक्टर यादवेंद्र पाल के साथ बिहार गई थी। छानबीन के दौरान ट्रक का लोकेशन मोतीहारी में मिल गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेने के साथ ही चालक मोतीहारी के धनौली निवासी विंदेश्वर यादव और बेतिया, गोपालपुर के गिरइठा, निवासी हेल्पर राजन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर ट्रक के साथ लेकर गोरखपुर आ रही है। खोराबार में हुई घटना में भी इनके शामिल होने का अंदेशा जताया जा रहा है।