फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   loot with jwellars

सर्राफ पर तमंचा तान लूटे गहने 

Sat, 24 Sep 2016 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sat, 24 Sep 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
loot with jwellars
लूट
सनहा में शुक्रवार की दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने सर्राफ पर तमंचा तान गहने लूट लिए। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाशों की तलाश की, लेकिन वे मिले नहीं।
विज्ञापन


खोराबार प्रतिनिधि के अनुसार मिर्जापुर के रहने वाले बैजनाथ वर्मा आर्डर लेकर गहने बनाकर घर पहुंचाते हैं। शुक्रवार की दोपहर वह सनहा गांव में डिलीवरी देने जा रहे थे। रास्ते में बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक करके रोकने के साथ ही तमंचा तान गहनों से भरा बैग लूट लिया। जाने से पहले बदमाश बाइक की चाभी भी निकाल ले गए। बैजनाथ ने फोन से घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी।

विज्ञापन

 

सूचना पर एसओ के साथ मौके पर पहुंचे सीओ कैंट अभय मिश्रा ने पीड़ित से घटना की जानकारी लेने के साथ ही हुलिया के आधार पर बदमाशों का पता लगाने की कोशिश की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। बैजनाथ ने एसओ जैसराज यादव को बताया कि बैग में सोने की चेन, अंगूठी समेत करीब पांच लाख के गहने थे। मुकदमा दर्ज कर पुलिस बदमाशों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तमंचा तान लूटी युवक की बाइक, कंट्रोल रूम का नहीं उठा फोन

सहजनवां के बड़गहन में बृहस्पतिवार की रात बाइक सवार बदमाशों ने अस्पताल से घर लौट रहे युवक पर तमंचा तानकर बाइक लूट ली। पीड़ित ने सूचना देने के लिए कई बार पुलिस कंट्रोल रूम में फोन किया लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। शुक्रवार की सुबह थाने पहुंच तहरीर दी। 

बसिया गांव के रहने वाले गिरजेश बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में भर्ती चाचा को देखने आए थे। रात करीब 10 बजे बाइक से वह घर लौट रहे थे। रास्ते में बडग़हन के पास पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक करके उन्हें रोक लिया और तमंचा तानकर गिरजेश को नीचे उतारने के बाद बाइक कब्जे में ले लिया। तलाशी लेकर बदमाशों ने जेब में रखे 300 रुपये निकाल लिए। बदमाशों के जाने पर पीड़ित ने घटना की सूचना देने के लिए कई बार पुलिस कंट्रोल रूम में फोन किया लेकिन किसी ने कॉल रिसीव नहीं की। एसओ सहजनवां बृजेश यादव ने बताया कि मामले की छानबीन चल रही है। 
 

डॉक्टर पर हमला कर की लूटी रकम 

क्लीनिक बंद कर घर जा रहे डॉक्टर पर बृहस्पतिवार रात हमला कर बदमाशों ने रकम लूट ली। पीड़ित की सूचना पर पहुंची गुलरिहा पुलिस छानबीन कर रही है। 
सरहरी प्रतिनिधि के अनुसार पीपीगंज के बढ़नी टोला निवासी दिलीप की चिलुआताल में जीतपुर चौराहे के पास क्लिनिक है। बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे वह दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहे थे। महराजगंज चौराहे के पास गुंडा ताल पुलिया पर तीन बाइक से आए आठ बदमाशों ने घेरकर उन्हें रोक लिया। आरोप है कि बदमाशों ने मारपीट कर जेब में रखे 32 हजार रुपये नकद, मोबाइल, एटीएम कार्ड और बाइक की चाबी छीन ली। पीड़ित ने गांव के ही युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। एसओ गुलरिहा राकेश यादव ने बताया कि छानबीन में मारपीट होने की बात सामने आई है। 

पता पूछने के बहाने रोककर लूटी रकम 

खानिमपुर ईट भट्टा के पास बृहस्पतिवार की रात दुकान से लौट रहे युवक पर हमला कर बदमाशों ने रकम और मोबाइल लूट लिया। पीड़ित की सूचना पर पहुंची सहजनवां पुलिस ने बदमाशों के बारे में छानबीन की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। खजनी के ककना निवासी दिनेश साहनी घंटाघर में एक एक दुकान पर काम करता है। बृहस्पतिवार की रात बाइक से घर लौट रहा था। खानिमपुर में ईट भट्ठा के पास शहर की तरफ  से दो बाइक पर आए चार युवकों ने पता पूछने के बहाने दिनेश को रोक लिया। सहजनवां जाने का रास्ता बताने के दौरान दो बदमाशों ने तमंचा सटा दिनेश की जेब में रखे 12 हजार रुपये निकाल लिए। विरोध करने पर तमंचे के बट से हमला कर सिर फोड़ दिया। मोबाइल के साथ ही बाइक छीनकर फोरलेन की तरफ भाग निकले। 500 मीटर की दूरी पर बदमाश बाइक छोड़कर भाग निकले। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक बरामद की। सहजनवां पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed