फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   loot with a doctor on fourlane in sonbarsa

सोनबरसा में फोरलेन पर डॉक्टर से लूट

Mon, 29 Feb 2016 01:25 AM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 29 Feb 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
loot with a doctor on fourlane in sonbarsa
सोनबरसा में फोरलेन पर रविवार की रात बाइक सवार बदमाशों ने डॉक्टर पर हमला कर 15 हजार रुपये, मोबाइल और सामान छीन लिया। डॉक्टर कुशीनगर स्थित क्लीनिक से मरीजों को देखकर शहर लौट रहे थे। वारदात के बाद बदमाश जगदीशपुर की तरफ भाग निकले।
विज्ञापन


चौरीचौरा प्रतिनिधि के अनुसार सुबाष चंद्र बोस नगर कॉलोनी के रहने वाले डॉक्टर तेज प्रताप सिंह का कुशीनगर के दुधई में क्लीनिक है। रात आठ बजे वह क्लीनिक से घर लौट रहे थे। सोनबरसा में रामूडीहा गांव के पास फोरलेन पर पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने धक्का देकर उन्हें गिरा गया। बाइक से नीचे उतरकर दो बदमाश उनकी तलाशी लेने लगे। विरोध करने पर सिर पर डंडे से हमला कर जेब में रखे 15 हजार रुपये, मोबाइल, सोने की अंगूठी, चेन और पर्स लेकर जगदीशपुर की तरफ भाग निकले।
विज्ञापन


राहगीरों की मदद से डॉक्टर ने घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। मौके पर पहुंची चौरीचौरा पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। सीओ एसएन सिंह ने बताया कि हुलिया के आधार पर बदमाशों के बारे में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed