{"_id":"574b09f64f1c1b4a33108c7f","slug":"loot-of-96-thousands-with-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांसगांव में छात्रों को पीटकर लूटे 96 हजार रुपये ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बांसगांव में छात्रों को पीटकर लूटे 96 हजार रुपये
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sun, 29 May 2016 08:55 PM IST
विज्ञापन
लूट, क्राइम
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांसगांव के हरनही में रविवार की दोपहर बाइक से शहर आ रहे छात्रों की पिटाई कर बदमाशों ने 96 हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित के सूचना देने पर पहुंची पुलिस छानबीन के बाद घटना को संदिग्ध बता रही है। छात्रों ने पुलिस को बताया कि वह बेतियाहाता में स्थित कोचिंग सेंटर में एडमीशन कराने आ रहे थे।
बांसगांव प्रतिनिधि के अनुसार उनवल गांव के अभय सिंह और आलोक सिंह इंटर पास करने के बाद इंजीनियरिंग में प्रवेश की तैयारी कर रहे हैं। बेतियाहाता स्थित कोचिंग सेंटर में एडमीशन कराने के लिए रविवार की दोपहर दोनों बाइक से शहर आ रहे थे। हरनही चौकी क्षेत्र के चंपा देवी इंटर कॉलेज के पास कचहरी रोड पर पांच संख्या में आए युवकों ने दोनों को रोक लिया और तमंचे की बट से हमला कर 96 हजार रुपये लूट लिया। इसके बाद वे खजुरी रोड की तरफ फरार हो गए।
हमलावरों को नामजद करने के बाद पुलिस लूट की इस घटना को संदिग्ध बता रही है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ मारपीट, बलवा और धमकी देने का केस दर्ज किया है। पीडित का आरोप है कि पुलिस ने दबाव देकर लूट की तहरीर बदलवा दी।