फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   loot of 69 thousands with in post office

पोस्टआफिस में एजेंट पर हमला, 69 हजार लूटे

Mon, 01 Feb 2016 10:10 PM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 01 Feb 2016 10:10 PM IST
विज्ञापन
खजनी थाने के पास पोस्टआफिस में सोमवार की दोपहर बदमाशों ने एजेंट की पिटाई कर 69 हजार नकदी लूट लिए। वारदात के बाद बदमाश पैदल ही भाग निकले। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस रंजिश में हमला होने की बात मानकर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


खजनी प्रतिनिधि के अनुसार सहसी गांव निवासी घनश्याम शुक्ला (55) डाक एजेंट हैं। सोमवार की दोपहर एक बजे वह कलेक्शन की नकदी जमा करने पोस्टआफिस गए थे। डेढ़ बजे के करीब डंडा लेकर पहुंचे बदमाशों ने घनश्याम पर हमला कर दिया। डाक कर्मचारी ओमप्रकाश बीच-बचाव करने पहुंचे तो उनकी भी पिटाई कर दी। कर्मचारियों के जुटने पर बदमाशों ने असलहा तान दिया, असलहा देख कर्मचारी पीछे हट गए।
विज्ञापन


इसी बीच एक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पुलिस के पहुंचने से पूर्व बदमाश फरार हो चुके थे। घायल एजेंट को पुलिस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खजनी ले गई यहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घनश्याम ने बताया कि हमला करने के बाद बदमाश उनका झोला लेकर भाग गए जिसमें 69600 नकदी थे। खजनी पुलिस रंजिश में मारपीट होने की बात मानकर लूट की घटना से इन्कार कर रही है। इंस्पेक्टर राजीव सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। घटना के संबंध में किसी ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed