फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   looot of a truck loaded with tea at fourlane

फोरलेन पर चायपत्ती लदा ट्रक लूटा 

Sun, 10 Jul 2016 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sun, 10 Jul 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
looot of a  truck loaded with tea at fourlane
डाका
फोरलेन पर कोनी के पास दो दिन पहले बदमाशों ने ट्रक ड्राइवर का अपहरण कर चायपत्ती लदा ट्रक लूट लिया। ड्राइवर का हाथ-पैर बांधने के साथ ही बदमाशों ने रुपये और मोबाइल भी छीन लिए और औरंगाबाद में सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए। राहगीरों की मदद से पीड़ित ने औरंगाबाद पुलिस को घटना की जानकारी दी, जहां से उसे खोराबार भेज दिया गया। शनिवार को ट्रक मालिक के साथ थाने पहुंचे ड्राइवर ने कार सवार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी। मुकदमा दर्ज कर कैंट पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


गोपालगंज (बिहार) के सिधवलिया, सीलमपुरघाट निवासी विक्रम भगत ट्रक ड्राइवर हैं। वह चार महीने से पास के गांव बरतिया के योगेंद्र तिवारी का ट्रक चलाते थे। एक जुलाई की रात गुवाहाटी से अकेले ही चायपत्ती लादकर वह इंदौर के लिए निकले थे। छह जुलाई की रात 10:30 बजे के करीब फोरलेन पर कोनी चौराहे के पास दो कार से आए बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया।

विज्ञापन

 

 

विक्रम का आरोप है कि केबिन में घुसे पांच बदमाशों ने पिटाई कर उनका मोबाइल और जेब में रखे सात हजार रुपये निकाल लिए और हाथ-पैर, मुंह बांधकर केबिन की पिछली सीट पर लिटा दिया। कुशीनगर से आगे बढ़ने पर उन्हें ट्रक से उतारकर कार में बैठा लिया और अगले दिन औरंगाबाद में सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए। राहगीरों ने हाथ-पैर खोलकर औरंगाबाद पुलिस को सूचना दी। थाने जाने पर पुलिस ने घटनास्थल खोराबार में होने की बात कहकर उन्हें लौटा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

थाने से ही घटना की जानकारी विक्रम भगत ने ट्रक मालिक योगेंद्र और चायपत्ती मंगाने वाले कानपुर के व्यापारी कुलदीप सिंह को दी। शनिवार को ट्रक मालिक और व्यापारी के साथ खोराबार थाने पहुंचे विक्रम ने अज्ञात बदमाशों पर बंधक बनाकर लूटने का केस दर्ज कराया। व्यापारी ने बताया कि ट्रक में 25 लाख रुपये कीमत की चायपत्ती थी। सीओ कैंट अभय मिश्रा ने बताया कि मामले की छानबीन चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed