{"_id":"57a9ec864f1c1bb661ee52d7","slug":"levier-send-to-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल गए पुलिस के लिए वसूली करने वाले दुकानदार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेल गए पुलिस के लिए वसूली करने वाले दुकानदार
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
Updated Tue, 09 Aug 2016 08:15 PM IST
विज्ञापन
अाईजी ने वसूली करते युवक काो पकड़ा था।
- फोटो : amar ujala/file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस के लिए मोहद्दीपुर चौराहे पर वसूली करने वाले दुकानदारों को मंगलवार दोपहर जेल भेज दिया गया। संतकबीरनगर के रहने वाले मुख्य आरोपी को कैंट पुलिस ने देर रात उसके घर से गिरफ्तार किया था। पूछताछ कर उसके साथियों के बारे में जानकारी ली गई। इस मामले में देर रात एसएसपी ने पूरी मोहद्दीपुर पुलिस चौकी को लाइन हाजिर कर दिया था।
कैंट पुलिस ने सोमवार देर रात संतकबीरनगर, धनघटा के जिगिना गांव में दबिश देकर मोहद्दीपुर में वसूली करने वाले रामबचन यादव (50) को गिरफ्तार किया। देर रात तक कैंट थाने में उससे पूछताछ हुई। रामबचन ने बताया कि दो साल से मोहद्दीपुर में रहकर वह चाय की दुकान चलाता है। पुलिसकर्मियों के कहने पर वह गाड़ियों से वसूली करता था। रुपये का बंटवारा चौकी प्रभारी के साथ ही सिपाही भी करते थे।
सोमवार को वसूली करते रंगे हाथ पकड़े गए चाट विक्रेता विक्की ने बताया कि वह रामबचन के गांव जाने पर उसकी जगह वसूली कर रहा था। तलाशी में उसके पास से 397 रुपये मिले। मंगलवार की दोपहर कैंट पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। दुकानदारों से पूछताछ में मिली जानकारी को तस्दीक करने के लिए अधिकारी कॉल डिटेल के जरिए पुलिसकर्मियों तक पहुंचने की कोशिश में लगे हैं। सीओ कैंट अभय मिश्रा ने बताया मामले की छानबीन चल रही है।