फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Lal Bahadur murder: three accused would be home attachment

लालबहादुर हत्याकांड : तीन आरोपियों के घर की होगी कुर्की

Sun, 06 Dec 2015 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 06 Dec 2015 02:09 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। पिपरौली ब्लॉक के पूर्व ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख लाल बहादुर यादव की हत्या में शामिल तीन बदमाशों के घर की कुर्की होगी। बेलीपार, गगहा क्षेत्र के रहने वाले तीनों बदमाशों पर पांच - पांच हजार रुपये का इनाम घोषित है। वारदात में शामिल 11 अन्य को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।  
विज्ञापन

बेलीपार, चेरिया के रहने वाले पिपरौली ब्लॉक के पूर्व ज्येष्ट ब्लॉक प्रमुख लाल बहादुर यादव की मई 2014 में यूनिवर्सिटी के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस मामले में कैंट पुलिस ने माफिया विनोद उपाध्याय के साथ ही 14 लोगों को आरोपी बनाया था, जिसमें 11 को जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

वारदात में शामिल बेलीपार, भौवापार का रहने वाला धनंजय तिवारी, ककराखोर का सज्जन लाल और गगहा का प्रिंस चंद फरार है। इनके खिलाफ पुलिस ने पांच - पांच हजार रुपये का इनाम रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खोजबीन के बाद आरोपियों के न मिलने पर कैंट पुलिस ने सभी के संपत्ति की कुर्की करने के लिए कोर्ट में आवेदन किया था, जिसे सीजेएम ने मंजूर कर लिया। रविवार को कैंट पुलिस सभी आरोपियों के घर कुर्की की नोटिस (सीआरपीएसी 82)       चस्पा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed