{"_id":"578271054f1c1bb65b7fa269","slug":"in-laws-family-give-poison-to-lady","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को जबरन पिला दिया जहर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला को जबरन पिला दिया जहर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sun, 10 Jul 2016 09:30 PM IST
विज्ञापन
जहर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज के लिए महिला का उत्पीड़न करने वाले ससुराल के लोगों ने शनिवार की रात उसे जबरन जहर पिला दिया। पीड़ित ने फोन से घटना की जानकारी पिता और भाई को दी। देर रात उन्होंने महिला को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। कोतवाली पुलिस ने महिला के पति, देवर और ससुर को हिरासत में ले लिया है।
राजघाट, खूनीपुर के रहने वाले निवासी मोहम्मद रजा की बेटी हुमा की शादी आठ साल पहले मियां बाजार निवासी शहजादे से हुई। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल के लोग हुमा का उत्पीड़न करते थे। नौ जुलाई को पति, देवर और ससुर ने एक लाख रुपये की मांग की। पिता से रुपये लेने से मना करने पर ससुराल के लोगों ने कमरे में बंद कर हुमा को जहर पिला दिया। फोन से घटना की जानकारी उसने पिता और भाई को दी।
रात में पहुंचे मायके के लोगों ने उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है। कोतवाली पुलिस ने हुमा के पति, देवर और ससुर को हिरासत में लिया है। इंस्पेक्टर विजयराज सिंह ने बताया कि महिला के पति, देवर और ससुर को हिरासत में लिया गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करेंगे।