फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   in court the sp leader warp revolvers

कचहरी में सपा नेता ने ताना रिवाल्वर, हड़कंप

Mon, 17 Oct 2016 07:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Mon, 17 Oct 2016 07:59 PM IST
विज्ञापन
in court the sp leader warp revolvers
क्राइम
 भाई की हत्या की सुनवाई में पहुंचे सपा जिला सचिव के दीवानी कचहरी में रिवाल्वर तान देने से हड़कंप मच गया। आरोप है कि उन्होंने हत्यारोपी को जान से मारने की नीयत से दौड़ाया भी। अधिवक्ताओं ने सपा नेता को पकड़कर पुलिस के  हवाले कर दिया। पुलिस लाइसेंसी रिवाल्वर के साथ उन्हें थाने ले गई। उधर, सपा नेता के हिरासत में लेने की खबर आम होते ही थाने पर सत्ताधारी दल के कई नेता पहुंचने लगे और पुलिस पर उन्हें छोड़ने का दबाव बनाने लगे।
विज्ञापन


खोराबार के रानीबाग बड़गो निवासी राजू यादव की आठ अगस्त 2014 को विवादित जमीन को लेकर हत्या कर दी गई थी। राजू के भाई व सपा लोहिया वाहिनी के जिला सचिव शिव प्रताप उर्फ  साधू यादव ने बड़गो के रिंकू सहित छह लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया था। सभी आरोपी जमानत पर बाहर हैं। सोमवार को राजू की हत्या में सुनवाई थी। इस दौरान साधू और रिंकू भी कचहरी गया था। आरोप है कि एडीजे प्रथम कोर्ट के बाहर गैलरी में साधू यादव ने रिंकू पर लाइसेंसी रिवाल्वर तान दी। रिंकू ने भागने की कोशिश की तो उसे उन्होंने दौड़ा लिया। वकीलों ने साधू को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। 
विज्ञापन


रिंकू का आरोप है कि साधू ने हत्या की नीयत से रिवाल्वर निकाला था, मगर गोली मिस हो जाने से उसकी जान बच गई। उधर, सूचना के बाद पहुंची कैंट पुलिस ने साधू को रिवाल्वर सहित हिरासत में ले लिया। साधू यादव का कहना है कि अपनी सुरक्षा के लिए वह लाइसेंसी असलहा रखते हैं। कचहरी में असलहा प्रतिबंधित है, इसकी उन्हें जानकारी नहीं थी। उन्होंने रिवाल्वर तानने और दौड़ाने के आरोपों को गलत बताया। इंस्पेक्टर बृजेश वर्मा ने बताया कि साधू के पास से लाइसेंसी रिवाल्वर बरामद हुआ है। अन्य आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed