फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   IG give guidlines to his officers

तस्करी, कच्ची शराब की बिक्री बंद कराएं कप्तान: आईजी

Wed, 27 Jan 2016 10:25 PM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 27 Jan 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
आईजी एचआर शर्मा ने बुधवार को जोन के सभी पुलिस कप्तान के साथ बैठक कर जिले में लंबित मामलों का जल्द निपटारा करने के साथ ही माफियाओं पर लगाम कसने का निर्देश दिया। साथ ही नेपाल, बिहार बॉर्डर से सटे जिलों के पुलिस कप्तान से तस्करी पर रोक लगाकर इसमें लिप्त लोगों पर कार्रवाई करने को कहा।
विज्ञापन


दोपहर 12 बजे जोन ऑफिस में हुई क्राइम मीटिंग में डीआईजी गोरखपुर, बस्ती, देवीपाटन रेंज के साथ ही सभी जिलों के पुलिस कप्तान मौजूद थे। आईजी एचआर शर्मा ने सोशल साइट पर नजर रखने के लिए सभी एसपी से क्राइम ब्रांच की साइबर सेल को सक्रिय करने को कहा। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया का गलत इस्तेमाल करने वालाें पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजे।
विज्ञापन


हत्या, लूट, चोरी की घटना में सभी को दिलचस्पी लेकर खुलासा करने का निर्देश दिया। गिरोह बनाकर अपराध करने वाले लोगों पर गुंडा, गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई करने के साथ ही जनता से थाने में अच्छा व्यवहार होे इसे सुनिश्चित कराने को कहा। जोन के सभी जिलों के कप्तान से उन्होंने कच्ची शराब का धंधा पूरी तरह से बंद कराने को कहा। उन्होंने कहा कि कच्ची शराब का धंधा या तस्करी में लिप्त लोगों को संरक्षण देने वाले पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed