फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   husband beat his wife with girlfriend

प्रेमिका के साथ मिलकर पत्नी को इलेक्ट्रिक रॉड से दागा

Sat, 25 Jun 2016 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sat, 25 Jun 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
husband beat his wife with girlfriend
उत्पीड़न - फोटो : demo pic
प्रेमिका के साथ मिलकर दवा कारोबारी ने बुधवार की रात पत्नी की न सिर्फ पिटाई कर दी बल्कि उसे इलेक्ट्रिक रॉड से दाग दिया। यही नहीं, प्यास लगने पर बच्चों के सामने अपशिष्ट पदार्थ पिला दिया और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर बेलीपार पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


हजारीपुर की रहने वाली महिला का आरोप है कि 22 जून की रात पति ने शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर की रहने वाली प्रेमिका के साथ मिलकर उसका उत्पीड़न किया। दोनों ने मिलकर पिटाई करने के बाद इलेक्ट्रिक रॉड से दाग दिया। उठक-बैठक कराने के बाद प्यास लगने पर उसे अपशिष्ट पदार्थ पिलाकर बाथरूम और फिर कमरे में बंद कर दिया गया। इसके बाद लाइसेंसी रिवाल्वर से जान मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन


घटना के समय बच्चे भी घर में मौजूद थे। उन्होंने जब बचाने का प्रयास किया तो पति ने उनकी भी पिटाई कर दी। बृहस्पतिवार की शाम किसी तरह जान बचाकर मायके पहुंची महिला ने घटना की जानकारी परिवार के लोगों को दी। पीड़ित की तहरीर पर बेलीपार पुलिस ने दवा का कारोबार करने वाले अवधेश और आरोपी महिला के खिलाफ जलाकर मारने की कोशिश करने, मारपीट और उत्पीड़न का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी ने बदली मामले की जांच 
पीड़ित पक्ष ने शुक्रवार को एसएसपी से मुलाकात की। उनका आरोप था कि मामले की जांच कर रहे नौसढ़ चौकी इंचार्ज सत्यप्रकाश सिंह की भूमिका ठीक नहीं है। वह आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय समझौते का दबाव बना रहे हैं। एसएसपी रामलाल वर्मा ने मामले की जांच एसओ बेलीपार आनंद शुक्ला को करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed