{"_id":"587fcbaf4f1c1b700df00baf","slug":"husband-attacked-on-wife-father-and-brother","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशेड़ी पति ने खुरपी से महिला पर किया हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशेड़ी पति ने खुरपी से महिला पर किया हमला
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Thu, 19 Jan 2017 01:40 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छपिया उमराव गांव में नशे की हालत में घर पहुंचे एक शख्स ने जमकर उत्पात मचाया। पत्नी की छोटी सी बात से नाराज नशेड़ी पति ने उसे मारने की नीयत से गड़ासा लेकर दौड़ा लिया। पत्नी की शोर सुनकर ससुर और देवर उसे बचाने आए तो उन पर भी उसने हमला कर दिया। हमले में तीनों को चोटें आई हैं। पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। वहीं हमलावर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
छपिया उमराव निवासी प्रेम कुमार यादव (50) किसान हैं। वह शराब का आदी है। इस बात को लेकर घर में अक्सर ही विवाद हुआ करता है। बुधवार शाम छह बजे के करीब वह नशे की हालत में ही घर पहुंचा। पत्नी नीलम ने शराब न पीने की नसीहत दी तो उसे गुस्सा आ गया और पत्नी को पीटने लगा। इसी दौरान पास में रखा गड़ासा उसने उठा लिया और नीलम को मारने के लिए दौड़ा लिया। शोर सुनकर ससुर रामनयन यादव और देवर रमेश नीलम को बचाने के लिए दौड़े और प्रेम के हाथों से गड़ासा छीन लिया, मगर तभी उसने पास में रखी खुरपी उठा ली और तीनों पर हमला कर दिया। हमले में तीनों को मामूली चोटेें आईं। किसी तरह प्रेम को पकड़कर घरवालों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और तीनों को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने प्राथमिक इलाजकर सभी को घर भेज दिया।