{"_id":"57966d9f4f1c1b327d21e336","slug":"histrysheeter-tried-to-kill-to-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिस्ट्रीशीटर ने साथी के साथ युवक पर तानी थी पिस्टल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हिस्ट्रीशीटर ने साथी के साथ युवक पर तानी थी पिस्टल
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
Updated Tue, 26 Jul 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
Firing
बेलीपार थाने के हिस्ट्रीशीटर ने रविवार सुबह कैंट थाने के पास युवक पर पिस्टल तानी थी। कैंट पुलिस ने आरोपी और उसके साथी पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है।
भरवल गांव के रहने वाले संजय साहनी ने कैंट थाने पहुंच तहरीर दी थी कि गांव के रहने वाले दिनेश निषाद और अभिलेष निषाद ने शनिवार की शाम रुस्तमपुर में जानलेवा हमला करने का प्रयास किया। नजर पड़ने पर वह भाग निकला। शिकायत करने रविवार की सुबह थाने पहुंचा तो गेट के पास पहुंचे दोनों युवकों ने फिर से जान से मारने के लिए पिस्टल निकाली, जिसे देख वह थाने के परिसर में घुस गया था। संजय ने बताया कि प्रधानी के चुनाव में उसने दिनेश के खिलाफ चुनाव लड़ा था। चुनाव हारने के बाद दिनेश उसे इसका जिम्मेदार मानता है। अब तक तीन बार वह हमला कर चुका है।
सीओ कैंट अभय मिश्रा ने बताया कि आरोपी दिनेश और उसके साथी अभिलेष पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर तलाश की जा रही है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि दिनेश बेलीपार थाने का हिस्ट्रीशीटर है, उसके खिलाफ कई मामले दर्ज है।