{"_id":"5720cb3e4f1c1b1a5fa91a72","slug":"gunner-case-file-on-steal-pistal","type":"story","status":"publish","title_hn":"गनर ने दर्ज कराया पिस्टल चोरी का मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गनर ने दर्ज कराया पिस्टल चोरी का मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Wed, 27 Apr 2016 07:52 PM IST
विज्ञापन
गन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत सदस्य के गनर ने बस से लाइसेंसी पिस्टल चोरी होने का केस बेलीपार थाने में दर्ज कराया है। काशी बस की डिपो से महावीर छपरा के पास एक युवक के बैग लेकर उतरने की जानकारी उसने इंस्पेक्टर को दी है। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस क्राइम ब्रांच की मदद से पिस्टल की तलाश में जुटी है।
पुलिस लाइंस में तैनात सिपाही अशोक यादव ने मंगलवार को बेलीपार थाने में तहरीर दी। अशोक ने बताया कि वह खजनी, संग्रामपुर में रहने वाले जिला पंचायत सदस्य दिलीप यादव की सुरक्षा में तैनात है। घर में शादी होने के कारण दिलीप से अनुमति लेकर वह घर गया था। 25 अप्रैल को काशी बस की डिपो से वह गोरखपुर लौट रहा था।
अपनी सरकारी पिस्टल बैग में रखकर उसने सीट के ऊपर बनी रैक पर रख दिया था। महाबीर छपरा के पास बस रुकने पर बगल में बैठा एक यात्री बैग लेकर उतर गया।
बस के आगे बढ़ने पर उसकी नजर पड़ी तो चोरी की जानकारी हुई। बेलीपार पुलिस सिपाही अशोक यादव की तहरीर पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर छानबीन कर रही है। एसपी (ग्रामीण) ब्रजेश सिंह ने बताया कि सरकारी पिस्टल की तलाश में स्थानीय पुलिस के साथ ही क्राइम ब्रांच की टीम लगाई गई है।