फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   girl raped by army man

शादी का झांसा देकर फौजी ने किया छात्रा से रेप

Mon, 23 Nov 2015 09:22 PM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 23 Nov 2015 09:22 PM IST
विज्ञापन
बैंक की परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा ने सेना के एक सिपाही पर शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया है। सोमवार को कानपुर की सामाजिक संस्था के निदेशक के साथ एसपी (सिटी) से मुलाकात कर उसने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। छात्रा का आरोप है कि आरोपी ने वीडियो क्लिप बनाकर दो साल तक उसे ब्लैकमेल किया।
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर की निवासी छात्रा परिवार के साथ बरगदवां में रहती है। वर्ष 2013 में वह गोरखनाथ क्षेत्र स्थित एक कोचिंग सेंटर में बैंक की परीक्षा की तैयारी कर रही थी। इसी दौरान फेसबुक के जरिये उसकी दोस्ती मऊ के मर्दा निवासी युवक से हो गई। पहचान बढ़ने पर वह मिलने गोरखपुर आ गया।
विज्ञापन

छात्रा ने आरोप लगाया कि शादी का झांसा देकर उसने रेप किया और अश्लील वीडियो क्लिप बनाकर दो साल तक ब्लैकमेल करता रहा। इसके बाद सेना में सिपाही की नौकरी मिलने के बाद उसने बातचीत बंद कर दी। परिवार के लोग अब उसकी दूसरी जगह शादी तय कर रहे हैं। कानपुर की सामाजिक संस्था सपना फाइटर महिला हेल्पलाइन के निदेशक कमलेश के साथ सोमवार को एसपी (सिटी) हेमंत कुटियाल से मुलाकात कर उसने प्रार्थना पत्र दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी (सिटी) हेमंत कुटियाल ने बताया कि मामले सीओ गोरखनाथ को मामले की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed