{"_id":"58d7cd014f1c1be1421a2fd2","slug":"girl-is-raped-after-kidnapping-when-she-was-going-to-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल जा रही छात्रा का अपहरण कर रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल जा रही छात्रा का अपहरण कर रेप
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Mon, 27 Mar 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
सहजनवां इलाके की नाबालिग छात्रा का स्कूल जाते समय अपहरण कर रेप किए जाने का मामला सामने आया है। चार दिनों तक बंधक बनाकर रेप किए जाने पर हालत बिगड़ने लगी तो आरोपी उसे घर के पास छोड़ गया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण कर रेप का मुकदमा दर्ज कर आरोपी सिपाही के बेटे की तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित छात्रा को अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
सहजनवां प्रतिनिधि के मुताबिक 14 वर्षीय पीड़ित पास के ही स्कूल में आठवीं कक्षा की छात्रा है। 22 मार्च को वह घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी, तभी रास्ते में सिपाही का बेटा सोनू उसे जबरन गाड़ी में बैठाकर भाग निकला। आरोप है कि रिश्तेदार के घर ले जाकर उसने छात्रा को बंधक बनाकर उससे रेप किया। उसकी हालत बिगड़ी तो शनिवार देर रात उसे घर के पास छोड़ दिया, जिसके बाद छात्रा ने आपबीती घरवालों को बताई। परेशान घरवाले फरियाद लेकर थाने पहुंच गए। पुलिस ने पहले तो तहरीर लेकर लौटा दिया, मगर बाद में सोनू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी के पिता की सिद्धार्थनगर में तैनाती है।