फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   frod of 8.5 thousands with physical handicapped

विकलांग को झांसा देकर साढ़े आठ हजार ठगे

Thu, 04 Feb 2016 01:52 AM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 04 Feb 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
पांच लाख की लॉटरी का झांसा देकर जालसाज ने विकलांग दंपत्ति से साढ़े आठ हजार रुपये ठग लिए। दस हजार रुपये की और डिमांड करने पर उनको शक हुआ। इसकी शिकायत चिलुआताल थाने में की गई है।
विज्ञापन


रामबचन का बेटा जग्गू और उसकी पत्नी दोनों ही विकलांग हैं। 13 जनवरी की सुबह जग्गू के मोबाइल पर  दो नंबरों (7860671318, 7860057622) से फोन आया। फोन करने वाले ने अपने आप को एक मोबाइल कंपनी का कर्मचारी बताया। उसने झांसा दिया कि उसके मोबाइल नंबर पर पांच लाख रुपये की लॉटरी लगी है, जो उसे मिल जाएगी लेकिन कागजी काम करने के लिए कुछ रुपये देने होंगे। वह जालसाज के झांसे में आ गया। उसे एक मोबाइल नंबर पर दो हजार रुपये का रीचार्ज कराने को कहा गया।
विज्ञापन


15 जनवरी की सुबह जालसाज ने दोबारा फोन किया और कुछ तकनीकी दिक्कत बताते हुए रकम न पहुंचने की बात कही। इसके बाद जग्गू को एक बैंक खाते का नंबर दिया और खाताधारक मीणा के खाते में 6500 रुपये जमा करने की बात कही। जग्गू ने 15 जनवरी को 3500 और 18 जनवरी को 3000 रुपये खाते में जमा भी करवा दिए। जालसाज ने कहा कि शाम तक उसके खाते में रुपये पहुंच जाएंगे। रुपये नहीं पहुंचने पर जब उस नंबर पर फोन किया तो 10 हजार रुपये और डालने की बात कही। जिस पर जग्गू को शक हो गया और उसने इसकी शिकायत चिलुआताल थाने में की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं से लाखों रुपये की ठगी

महिलाओं से लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ कार्रवाई को लेकर अखिल भारत हिंदू महासभा के पूर्वांचल प्रभारी नवनीत श्रीवास्तव ने डीएम कार्यालय पर धरना दिया। डीएम के निर्देश पर कोतवाली पुलिस गिरोह के एक सदस्य को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। नवनीत श्रीवास्तव ने बताया कि ठगों ने फर्जी चिट फंड कंपनी का ऑफिस दिलेजाकपुर में खोला था। इसमें महिलाओं से रुपये जमा करने पर उसका दोगुना देने का वादा किया गया था। शहर की हजारों महिलाओं से 500-500 रुपये जमा कराने के बाद गिरोह के सदस्य फरार हो गए। महिलाओं ने इसकी शिकायत पुलिस से की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बुधवार को महिलाओं ने डीएम कार्यालय पर धरना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed