{"_id":"573772b94f1c1b5c68919d4f","slug":"fraud-in-ssb-recruitment","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालसाजी कर एसएसबी में हुई भर्ती की कोशिश ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जालसाजी कर एसएसबी में हुई भर्ती की कोशिश
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sun, 15 May 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
एसएसबी में फर्जी भर्ती कराने वाले दलाल।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालसाजी कर एसएसबी में भर्ती की कोशिश करने वाले युवकों को शनिवार की सुबह अधिकारियों ने मेडिकल के दौरान पकड़ लिया। पूछताछ के बाद भर्ती का ठेका लेने वाले दलाल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 15 लोगों की लिस्ट बरामद की। पकड़े गए सभी आरोपी देवरिया के रहने वाले हैं। भर्ती बोर्ड के कमांडेंट की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर चिलुआताल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
वर्ष 2015 में एसएसबी में भर्ती निकली थी। आवेदन के बाद सात जुलाई 2015 को अभ्यर्थियों की दौड़ कराई थी। सफल हुए लोगों ने 4 अक्टूबर 2015 को लखनऊ में परीक्षा दी थी। परीक्षा में सफल हुए लोगों का सेक्टर मुख्यालय गोरखपुर में मेडिकल हो रहा है। शनिवार की सुबह देवरिया, एकौना के रामपुरवा निवासी अजय कुमार और भटनी, चौरिया बाजार के उपेंद्र भारती मेडिकल कराने पहुंचे थे। अंगूठे का निशान मिलने पर अलग पाया गया। पूछताछ करने पर दोनों ने बहाना बनाकर बचने का प्रयास किया लेकिन सख्ती दिखाने पर जालसाजी करने की बात कबूल कर ली।
उन्होंने बताया कि देवरिया, भटनी के महुंराव के रहने वाले दलाल राजेश यादव ने ढाई - ढाई लाख रुपये में भर्ती कराने का ठेका लिया था। दौड़ में वह लोग शामिल हुए थे। लिखित परीक्षा उनकी जगह किसी दूसरे व्यक्ति ने दिया था। एसएसबी अधिकारियों ने पुलिस की मदद से दलाल को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 15 लोगों की लिस्ट मिली।
विज्ञापन
चिलुआताल पुलिस ने भर्ती बोर्ड कमांडेंट की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ जालसाजी का केस दर्ज किया है। एसओ चिलुआताल रामपाल यादव ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ चल रही है। जल्द ही पूरे रैकेट का पर्दाफाश करेंगे। रविवार को तीनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।