फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   fraud by chit and fund company

एजेंटों, गाहकों के करोड़ों ले भागी चिट एंड फंड कंपनी 

Sun, 01 May 2016 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sun, 01 May 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
fraud by chit and fund company
डीएम दफ्तर पर ठगी के शिकार लोग। - फोटो : shivharsh
ग्राहकों के साथ ही एजेंटों के करोड़ों रुपये लेकर चिट एंड फंड कंपनी फरार हो गई है। भुगतान के लिए रविवार दोपहर ग्राहक और एजेंट माल्हनपार स्थित कंपनी के सीएमडी के घर पहुंच गए। प्रदर्शन करने पर सीएमडी के भाई ने अपने साथियों के साथ ग्राहकों पर हमला कर दिया, जिसमें कई लोग घायल हो गए। शाम को डीएम ऑफिस पहुंचे पीड़ित युवकों ने कार्रवाई की मांग को लेकर यहां भी प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


माल्हनपार के रहने वाले युवक ने चार साल पहले चिट एंड फंड कंपनी खोला था। गोरखपुर के अलावा देवरिया, सिद्धार्थनगर, बस्ती, कुशीनगर, महराजगंज में कंपनी के कई ब्रांच हैं। कोलकाता में उसने कंपनी का मुख्य ऑफिस खोला है। जमा किए गए मूलधन पर 12 प्रतिशत सालाना ब्याज देने का झांसा देकर उसने लोगों से कंपनी में खाता खोलकर रुपये जमा कराए। पहले एक साल के लिए खुले खाते का भुगतान करके कंपनी ने ग्राहकों को झांसे में लिया।
विज्ञापन


इसके बाद तीन साल वाले स्कीम में ज्यादा फायदा मिलने के झांसे में आकर ग्राहकों के साथ ही एजेंटों ने भी अपने परिचितों और रिश्तेदारों के रुपये जमा करा दिए। समय पूरा होने के बाद भुगतान न होने पर ग्राहकों ने कस्बे में खुले ब्रांच के अधिकारियों पर दबाव बनाना शुरू किया तो उन्होंने ऑफिस आना बंद कर दिया। कंपनी के सीएमडी ने भुगतान के लिए 30 अप्रैल तक ग्राहकों से वक्त मांगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


समय बीतने के बाद भी रुपये न मिलने पर रविवार सुबह 50 की संख्या में ग्राहक और एजेंट माल्हनपार स्थित सीएमडी के घर पहुंच गए और भुगतान की मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगे। इस पर सीएमडी के भाई ने उन पर साथियों के साथ हमला बोल दिया, जिसमें छह लोग घायल हो गए। पुलिस को सूचना देने के बाद पीड़ित ग्राहक शाम चार बजे डीएम दफ्तर पहुंचे और कार्रवाई की मांग करते हुए यहां भी प्रदर्शन किया।

देश के आठ राज्यों में है ब्रांच 
कंपनी ने देश के आठ राज्यों में आफिस खोले हैं। भुगतान के लिए परेशान पीपीगंज के सत्यदेव भारती, देवरिया के रुद्रपुर निवासी रामकुमार तिवारी, कैंपियरगंज के नरेंद्र कुमार ने बताया कि पूर्वांचल के लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी हुई है। भुगतान मंागने पर रविवार को सीएमडी के भाई ने साथियों के साथ हमला कर दिया। 


सूचना देने के बाद भी नहीं पहुंची पुलिस 
रुद्रपुर के रहने वाले राजू दूबे ने बताया कि हमले की जानकारी दोपहर 12:20 बजे कंट्रोल रूम में दी गई। इसके बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। कई ग्राहकों के घायल होने पर भागकर लोगों को जान बचानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed