फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   ‌four smugglers arrested

85 बोतल शराब के साथ चार तस्कर पकड़े

Fri, 28 Oct 2016 09:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Fri, 28 Oct 2016 09:03 PM IST
विज्ञापन
four smugglers arrested
क्राइम
 जीआरपी ने रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया और प्लेटफार्म पर चार तस्करों को गिरफ्तार कर 85 बोतल अंग्रेजी शराब पकड़ी। पूछताछ में पता चला कि तस्कर शराब बिहार ले जा रहे थे। आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज कर जीआरपी ने कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन


दरोगा रामेश्वर प्रसाद सिपाहियों के साथ शुक्रवार की सुबह सर्कुलेटिंग एरिया में टहल रहे थे। इसी दौरान उन्होंने जब संदिग्ध हाल में दिखे दो युवकों को हिरासत में लेकर बैग की तलाशी ली तो उसमें अंग्रेजी शराब की 65 बोतलें मिलीं। पूछताछ में युवकों की पहचान बिहार, पूर्वी चंपारण जिले के ढ़कहा कोठी निवासी अरुण मिश्रा, पिपरा के चकनिया निवासी संतोष कुमार के रूप में हुई। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वो शराब लेकर बिहार जा रहे थे।
विज्ञापन


पूर्वी चंपारण में वे शराब दोगुने दाम पर बेंचते हैं। इससे पहले गुरुवार की शाम प्लेटफार्म नंबर तीन पर सिपाहियों ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके पास से 20 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की थी। पूछताछ में युवकों की पहचान बेतिया के रामनगर निवासी विनय यादव, चरघरवा निवासी मोहन यादव के रूप में हुई। आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज कर जीआरपी ने कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed