फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   four died in accident and 43 injured

हादसों में इंजीनियर समेत चार की मौत, 43 घायल

Mon, 29 May 2017 06:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Mon, 29 May 2017 06:24 PM IST
विज्ञापन
four died in accident and 43 injured
accident
जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में सिंचाई विभाग के इंजीनियर समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 43 लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। जिन्हें हल्की चोटें लगी थीं, उन्हें प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया गया। हादसों में चालकों की लापरवाही ही सामने आई है। पुलिस ने बस और ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


सहजनवां के गीडा सेक्टर 22 में सोमवार की भोर में करीब चार बजे ट्रक को तेज रफ्तार ट्रेलर ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक सवार सिंचाई विभाग के अवर अभियंता मूलचंद गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई वहीं साथी अवर अभियंता प्रदीप कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। सिंचाई खंड कुशीनगर के कसया मुख्यालय में तैनात दोनों अभियंता कानपुर परियोजना भंडारण खंड से ट्रक पर सरिया लाद कर कसया जा रहे थे। हादसे के बाद चालक ट्रेलर लेकर फरार हो गया। मूलचंद मूलत: अंबेडकर नगर के ग्राम इंदईपुर आलापुर के रहने वाले थे, जबकि घायल अवर अभियंता प्रदीप कुमार ग्राम नसीरपुर, थाना दुल्लहपुर, गाजीपुर के रहने वाले हैं। मूलचंद के पिता शिव शंकर गुप्ता ने अज्ञात ट्रेलर चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

एक अन्य हादसे में तिवारीपुर के डोमिनगढ़ निवासी सब्जी विक्रेता सोनू (32) को मैजिक ने रौंद दिया। वह अपने भाई के साथ मोहनलालपुर जा रहा था। भाई आगे चला गया और वह पेशान करने के लिए रुक गया, तभी उसे मैजिक ने अपनी चपेट में ले लिया। वह मैजिक में फंसकर घसीट रहा था। भाई ने हादसा देखा तो मैजिक को रोका। तभी उसकी नजर पड़ी कि मैजिक में फंसा युवक उसका भाई ही है। वह उसे लेकर अस्पताल पहुंचा, जहां उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गगहा प्रतिनिधि के मुताबिक सोमवार की सुबह बड़हलगंज से यात्रियों को लेकर गोरखपुर जा रही प्राइवेट बस गोबरहिया मोड़ के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में टिकरी निवासी रामवृक्ष सिंह (65) की मौत हो गई, जबकि 28 लोग घायल हो गए। घायलों को छह एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायल पांच लोगों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जाता है कि मझगांवा चौराहे पर पहुंचने पर चालक ने अपने किसी परिचित को गाड़ी चलाने को दे दी और एक किलोमीटर बाद ही यह हादसा हो गया। यात्रियों की माने तो चालक गाड़ी ठीक से नहीं चला पा रहा था।


उधर, कैंपियरगंज प्रतिनिधि के मुताबिक विंध्याचल से लौट रही यात्रियों की से भरी बस साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में पलट गई। हादसे में साइकिल सवार जनकपुर गांव के करतहरी टोला निवासी शंकर (48) की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हो गए, जिनका उपचार में अस्पताल में चल रहा है। बड़हलगंज प्रतिनिधि के मुताबिक गोला रामजानकीनगर मार्ग पर डीसीएम और ऑटो की टक्कर में छह लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed