फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   four arrest by grp police

जहरखुरान गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

Thu, 26 Jan 2017 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Thu, 26 Jan 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
four arrest by grp police
जीआरपी थाने में चोरों के गिरोह की जानकार देते हुए। - फोटो : Amar Ujala
ट्रेनों में यात्री बनकर चोरी करने वाले ‘साहसी गैंग’ का जीआरपी ने भंडाफोड़ कर दिया। चार सदस्यों को गिरफ्तार कर 80 हजार रुपये नकद, लाखों रुपये कीमत के सोने व हीरे के आभूषण और नशीला पाउडर बरामद किया है। गैंग ने एक दर्जन घटनाओं में संलिप्त होना स्वीकारा है। टीम के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन


बुधवार को कई घटनाओं का पर्दाफाश करते हुए सीओ जीआरपी तनवीर अहमद खान ने बताया कि गणतंत्र दिवस को देखते हुए स्टेशन की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान जीआरपी प्रभारी आनंद कुमार सिंह व उनकी टीम को पुराने पार्सल गोदाम के पास कुछ संदिग्ध लोग दिखाई दिए। पुलिस को देखते ही ये भागने लगे। पुलिस ने दौड़ा कर पकड़ा तो उनके पास से 80 हजार रुपये की नकदी, आभूषण और नशीला पाउडर मिला। इसके बाद उनसे सख्ती से पूछताछ की गई तो गिरोह के बारे में पूरी जानकारी निकल आई।
विज्ञापन


पकड़े गए चोरों की पहचान हरियाणा के जींद थाना क्षेत्र के बहोतवाला निवासी सुल्तान पुत्र हरि सिंह, जींद थाना क्षेत्र के अशरफगढ़ निवासी धर्मेंद्र पुत्र निहाल सिंह, हिसार हरियाणा के इंद्रा कालोनी निवासी रवि कुमार राजपुत पुत्र राम और गोरखनाथ थाना क्षेत्र के दिग्विजय नगर कॉलोनी निवासी जलालुद्दीन पुत्र जलाल के रूप में हुई है। पूछताछ में अभियुक्तों ने प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया व चलती ट्रेनों में घटना करते थे। इनसे पूछताछ कर कई जानकारियां जुटाई गई हैं, जिसके आधार जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed