फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   fiting to

प्रत्याशी के समर्थकों में विवाद, हाथापाई

Sat, 25 Feb 2017 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sat, 25 Feb 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
कैंपियरगंज विधान सभा क्षेत्र में दो विधायक प्रत्याशियों के समर्थकों में शुक्रवार को विवाद हो गया। थोड़ी ही देर में दोनों के बीच हाथापाई भी शुरू हो गई। भगवानपुर चौराहे पर आमने-सामने हुए दोनों के समर्थकों में मारपीट की खबर पाते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। उधर, दोनों प्रत्याशी भी थाने पहुंच गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों का शांतिभंग में चालान कर दिया। समर्थकों में तनातनी की स्थिति बरकरार है। इसे देखते हुए पुलिस ने भी चौराहों पर चौकसी बढ़ा दी है। 
विज्ञापन


विधान सभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के रूप में पूर्व मंत्री फतेह बहादुर सिंह मैदान में हैं तो वहीं लोक दल से पूर्व ब्लॉक प्रमुख गोरख सिंह भी चुनाव लड़ रहे हैं। इन दोनों के समर्थकों में बृहस्पतिवार को भी विवाद हुआ था, जिसके बाद शुक्रवार को कुछ लोगों ने आपसी समझौते की पहल की थी। दोनों के समर्थक भगवानपुर चौराहे पर पहुंचे थे कि इसी दौरान चुनावी चर्चा को लेकर एक बार फिर विवाद हो गया। विवाद होने पर प्रधान दीपक सिंह ने पुलिस को मारपीट की सूचना दे दी। सूचना पाते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले को शांत कराने कराते हुए दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में ले लिया। समर्थक के हिरासत में लिए जाने की खबर पाते ही दोनों प्रत्याशी भी थाने पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों का शांतिभंग में चालान कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed