{"_id":"573636dc4f1c1b816b919f4f","slug":"firing-in-gorakhpur-university-hostel","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूनिवर्सिटी हॉस्टल में छात्रनेता ने साथियों संग की फायरिंग ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यूनिवर्सिटी हॉस्टल में छात्रनेता ने साथियों संग की फायरिंग
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sat, 14 May 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
फायरिंग की घटना से नाराज छात्रों ने कैंट थाने में तहरीर दी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूनिवर्सिटी हॉस्टल में शुक्रवार की रात मारपीट के बाद स्कार्पियों से आए छात्रनेता ने फायरिंग कर दी। घटना के बाद हॉस्टल के छात्र जुटे तो वह भाग निकला। छात्रों ने गेट के सामने प्रदर्शन किया और देर रात कैंट थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में रात करीब दस बजे कुछ छात्र खाना खाकर टहलने निकले थे। आरोप है कि इसी दौरान कैंपस के अंदर स्कार्पियों में एक छात्रनेता कुछ बाहरी लड़कों के साथ बैठकर शराब पी रहा था। किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। कहासुनी के बाद मारपीट होने पर छात्रनेता ने तमंचे से फायरिंग कर दी।
घटना के बाद हॉस्टल में अफरा-तफरी मच गई। शोर सुनकर हॉस्टल के छात्र दौड़ पड़े। छात्रों के जुटने पर छात्रनेता स्कार्पियों लेकर भाग निकला। घटना के बाद छात्रों ने हॉस्टल गेट पर प्रदर्शन किया और कैंट में पहुंच तहरीर दी। इंस्पेक्टर राजीव सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।