फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Firing a shot to the polls

पंचायत चुनाव में फायरिंग एक को गोली लगी

Sun, 06 Dec 2015 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 06 Dec 2015 01:55 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। बेलीपार के चेरिया में शनिवार को मतदान के बाद प्रत्याशी के समर्थकों में मारपीट हो गई। बवाल बढ़ने पर एक पक्ष ने फायरिंग कर दी जिसमें जिसमें गोली लगने से पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख के चाचा घायल हो गए।
विज्ञापन

बिस्टौली बुजुर्ग में मतदान के बाद दो प्रत्याशी के समर्थकों में मारपीट के बाद जमकर हवाई फायरिंग हुई। गगहा के महुजा, बांसगांव के सैरों में फर्जी वोट डालने के विवाद में हुई मारपीट में प्रधान प्रत्याशी समेत 40 से अधिक लोग घायल हो गए। दोनो गांव में भी प्रत्याशियों के समर्थकों ने हवाई फायरिंग की।
विज्ञापन

बेलीपार प्रतिनिधि के अनुसार चेरिया गांव से पिपरौली ब्लाक के पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख लाल बहादुर यादव की पत्नी संजू देवी प्रधान पद की प्रत्याशी थी। इनके विरोध में गांव के राजदेव यादव खड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार की शाम पांच बजे मतदान होने के बाद दोनो के समर्थकों में कहासुनी हो गई। लालबहादुर के चाचा सुरेश यादव पहुंचे तो राजदेव के समर्थकों ने उनसे भी विवाद कर लिया। मामला बढ़ने पर राजदेव पक्ष के लोगों ने फायरिंग कर दी। दाएं पैर में गोली लगने से सुरेश घायल हो गए। मारपीट में राजदेव पक्ष के केशव और संजय का सिर फट गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
क्षेत्र के बिस्टौली बुजुर्ग में मतदान होने के बाद प्रधान पद के दो प्रत्याशी के समर्थक भिड़ गए। मामला बढ़ने पर जुटे दोनो के समर्थकों ने मारपीट के बाद हवाई फायरिंग कर दी जिसके बाद गांव में अफरा - तफरी मच गई। कौड़ीराम प्रतिनिधि के अनुसार गगहा के महुजा गांव में दोपहर 2:30 बजे दो प्रत्याशियों के बीच विवाद हो गया।
कहासुनी के बाद एक पक्ष के लोगों ने प्रधान प्रत्याशी की पिटाई कर दी। दोनो पक्ष के लोगों ने पांच राउंड हवाई फायरिंग की। पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनो पक्ष के लोग फरार हो गए। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। बांसपार में फर्जी वोट डालने को लेकर हुए विवाद में मनबढ़ों ने प्रधान पद की महिला प्रत्याशी के बेटे की पिटाई कर दी।
पांडेयपार गांव में दोपहर दो बजे  एक व्यक्ति के तीन वोट डालने पर दूसरे प्रत्याशी के एजेंटों ने हंगामा किया। बांसगांव प्रतिनिधि के अनुसार  सैरो गांव में शाम चार बजे प्रधान प्रत्याशी उत्तमा देवी और धर्मवीर के बीच फर्जी मतदान कराने का आरोप लगाने पर विवाद हो गया। मामला बढ़ने पर दोनो पक्ष के लोगों ने पथराव कर दिया जिसमें प्रत्याशी समेत 30 से अधिक लोग घायल हो गए
 दोनो पक्ष के लोगों ने एक - दूसरे पर फायरिंग करने का आरोप भी लगाया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गुआर गांव में दोपहर एक बजे फर्जी मतदान कराने का आरोप लगा प्रधान प्रत्याशी शशिकला और वर्तमान प्रधान  संजय के समर्थकों में मारपीट हो गई। दोनो तरफ से हुई मारपीट में 10 से अधिक लोग घायल हो गए
 प्रधान के समर्थकों ने शशिकला की सास राजमनि (60) के सिर पर ईट से हमला कर अधमरा कर दिया। परिवार के लोगों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। बांसगांव क्षेत्र के बघराई, इस्माइलपुर और विशुनपुर में भी फर्जी मतदान को लेकर प्रधान प्रत्याशियों के बीच मारपीट हुई जिसमें कोई हताहत नहीं हुआ।
पिपरौली प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के बखार गांव में फर्जी मतदान कराने का आरोप लगा गांव के लोगों ने हंगामा किया। नाराज लोग मतदानकर्मियों को मतपेटी ले जाने से रोकने एसडीएम सहजनवां वीके गौड़ ने ग्रामीणों को समझाकर विवाद खत्म कराया। देईपार में दो प्रत्याशियों के बीच झड़प के बाद हुई मारपीट में तीन लोग घायल हो गए।

पीठासीन अधिकारी पर फर्जी वोट डलवाने का आरोप
गोपालपुर। गोला के नारायणपुर गांव में बूथ संख्या 197 पर मतदानकर्मियों पर फर्जी वोट डालने का आरोप लगा प्रत्याशियों ने हंगामा किया। जानकारी के बाद पहुंचे एसडीएम गोला एनके सिंह, सीओ बांसगांव राधेश्याम राय ने मामले की छानबीन की। अधिकारियों ने जांच में पीठासीन अधिकारी के साथ ही कर्मचारियों के दोषी मिलने पर कार्रवाई का भरोसा देकर प्रत्याशियों को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed