{"_id":"57c05e744f1c1bd619d4efd7","slug":"fire-in-arp-slipper-s-factory","type":"story","status":"publish","title_hn":"चप्पल फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चप्पल फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
Updated Sat, 27 Aug 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
अाग लगने पर फैक्ट्री से उठता धुअां।
- फोटो : Manish
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गीडा स्थित एआरपी चप्पलफैक्ट्री के गोदाम में गुरुवार की देर रात आग लग गई। आग कितनी भयावह थी, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 18 घंटे की कोशिश के बाद एयरफोर्स के फायर ब्रिगेड की मदद से इस पर काबू पाया जा सका। आगजनी में एक करोड़ से अधिक के नुकसान की बात कही जा रही है। मौके पर पहुंचे डीएम, एसपी ग्रामीण ने घटना की जानकारी ली। फैक्ट्री प्रबंधतंत्र आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बता रहा है।
पिपरौली, सहजनवां प्रतिनिधि के अनुसार गुरुवार की रात 12 बजे सेक्टर 13 में स्थित एआरपी (आजम रबर प्रोडक्टर्स) फैक्ट्री के गोदाम में आग लग गई। धुएं के साथ आग की लपटें देखकर कर्मचारी भयभीत हो गए। उन्होंने फायर ब्रिगेड के साथ ही मालिक को सूचना दी। रात एक बजे मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग बुझाना शुरू किया, लेकिन आग काबू में नहीं आ रही थी। स्थिति विकराल होने पर रात दो से सुबह छह बजे तक गोरखपुर-लखनऊ मार्ग पर गाड़ियाें का आवागमन ठप रहा। इस कारण फोरलेन पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई।
सुबह 10 बजे तक आग न बुझने पर एयरफोर्स से दमकल की गाड़ी बुलानी पड़ी। शाम छह बजे तक चली कोशिश के बाद आग पर काबू पाया जा सका। दोपहर बाद मौके पर पहुंचे डीएम ओएन सिंह ने फैक्ट्री मालिक से घटना की जानकारी ली। फैक्ट्री प्रबंधतंत्र नुकसान के आकलन की जानकारी जुटाने के साथ ही शार्ट सर्किट से आग लगने की बात कह रहा है।