फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   FIR on rascals

माफिया समेत चार पर बलवा, जानलेवा हमले का केस

Sun, 18 Sep 2016 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sun, 18 Sep 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
FIR on rascals
पिटाई
तारामंडल बाइक एजेंसी पर शुक्रवार शाम हुए बवाल की घटना में पुलिस ने माफिया समेत चार नामजद और दर्जनभर अज्ञात लोगों पर जानलेवा हमला, बलवा, मारपीट का केस दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन


शनिवार सुबह खोराबार थाने पहुंचे एजेंसी कर्मचारी बृजमोहन ने तहरीर दी। उन्होंने बताया कि खजनी के मंझरिया निवासी संगम सिंह ने कुछ दिन पहले एजेंसी से बाइक बुक कराई थी। शुक्रवार शाम करीब चार बजे वह बाइक लेने एजेंसी आए और दाम कम करने का दबाव बनाने लगे। असमर्थता जताने पर संगम ने फोन कर फलमंडी के पास अस्पताल चलाने वाले डॉ. वाई सिंह, माफिया अजीत शाही, राजेश सिंह समेत दर्जनों लोगाें को एजेंसी पर बुला लिया।
विज्ञापन


आते ही आरोपियों ने बृजमोहन और उनके सहयोगी अमृतांश राय को असलहे के बट और रॉड से पीटकर अधमरा कर दिया और फरार हो गए। एसओ खोराबार जैसराज यादव ने बताया कि बाइक एजेंसी बेलीपार के बिस्टौली निवासी राम ताड़क जायसवाल की है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर माफिया और उसके साथियों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हाल ही जमानत पर छूटा है अजीत शाही

पुलिस के रिकॉर्ड में रजिस्टर्ड आपराधिक माफिया अजीत शाही ने एक साल पहले सहजनवां के पूर्व विधायक त्रियुगी नारायण के बेटे की जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया था। इस मामले में अजीत को जेल जाना पड़ा था। जेल से ही अजीत शाही ने देवरिया-कुशीनगर से बसपा के टिकट पर एमएलसी का चुनाव भी लड़ा, लेकिन मुंह की खानी पड़ी। जमानत पर छूटने के बाद वह अंडरग्राउंड हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed