{"_id":"577a93424f1c1b6f0c7fa025","slug":"fir-on-26-teachers-of-inter-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी सर्टिफिकेट पर नौकरी कर रहे 26 शिक्षकों पर केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी सर्टिफिकेट पर नौकरी कर रहे 26 शिक्षकों पर केस
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Mon, 04 Jul 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
टीचर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय माध्यमिक विद्यालय में 26 शिक्षकों के फर्जी सर्टिफिकेट पर नौकरी करने का मामला सामने आया है। इन शिक्षकों के खिलाफ संयुक्त शिक्षा निदेशक ने राजघाट थाने में जालसाजी का केस दर्ज कराया है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
संयुक्त शिक्षा निदेशक सूरज नारायण मिश्र ने राजघाट पुलिस को अपनी जांच रिपोर्ट के साथ 26 शिक्षकों की सूची भेजी थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि गोरखपुर, आजमगढ़, बलिया, देवरिया, इलाहाबाद, कौशांबी, हरदोई, लखनऊ, सीतापुर, फैजाबाद, संतकबीरनगर, फर्रुखाबाद, चंदौली, मैनपुरी, आगरा, कन्नौज के रहने वाले अभ्यर्थियों ने राजकीय माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक पद के लिए आवेदन किया था। मेरिट के आधार पर इनका चयन हुआ था। इन शिक्षकों के शैक्षणिक प्रमाण पत्रों को संयुक्त शिक्षा निदेशक ऑफिस से संबंधित बोर्ड के अधिकारी और यूनिवर्सिटी में भेजे गए थे।
जांच के दौरान इन प्रमाण पत्रों को कूटरचित तरीके से तैयार किए जाने की जानकारी मिली। इसी आधार पर इनके खिलाफ जालसाजी का केस दर्ज करने के लिए राजघाट पुलिस को संयुक्त शिक्षा निदेशक ने तहरीर भेजी थी। इंस्पेक्टर राजघाट गोपाल तिवारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन चल रही है।