फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Father has been raped his daughter from one year

मां की मौत के बाद पिता लूट रहा था अस्मत

Wed, 01 Feb 2017 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Wed, 01 Feb 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
Father has been raped his daughter from one year
रेप - फोटो : DEMO Pics
प्रेमी के साथ दिल्ली भागने की फिराक में मंगलवार को पुलिस ने एक किशोरी को पकड़ा है। उसकी आपबीती ने पुलिस की कार्यप्रणाली और बेबसी को उजागर कर दिया है। आरोपों पर यकीन करें तो एक साल से उसका पिता उसकी अस्मत लूट रहा था। विरोध करने पर वह किशोरी को कमरे में बंद कर पिटाई भी करता था। किशोरी का कहना है कि इसकी शिकायत कई बार थाने पर की गई, मगर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की, इसीलिए वह प्रेमी के साथ भाग निकली। किशोरी के इस बयान के बाद पुलिस अफसर हरकत में आ गए हैं। सीओ कैंपियरगंज ने पुलिस की भूमिका और किशोरी के बयान की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मंगलवार को सहजनवां इलाके में पुलिस चेकिंग कर रही थी। कसरवल के पास एक किशोरी को पुलिस ने युवक के साथ पकड़ा। संदेह होने पर दोनों से पूछताछ शुरू की गई। पहले दोनों पुलिस से बचना चाहते थे, मगर पुलिस मदद की भूमिका में आई तो किशोरी रो-रोकर आपबीती बताने लगी। उसने बताया कि मां की मौत हो चुकी है और करीब एक साल से पिता उससे दुष्कर्म कर रहा था। कई दिनों तक खाना भी नहीं देता था। भूख के कारण वह पिता के गलत इरादों को मानने को मजबूर थी। किशोरी का कहना है कि ज्यादती होने पर बहन के साथ वह हरपुर-बुदहट थाने पर पिता की शिकायत लेकर पहुंची थी, लेकिन पुलिस ने उसे भगा दिया और अपशब्द भी कहे।
विज्ञापन


इस बीच किशोरी की मुलाकात सात महीने पहले मगहर बाजार में बस्ती के लालगंज निवासी एक युवक से हुई। दोनों में प्यार बढ़ा तो किशोरी ने उसे अपनी पीड़ा बताई। उसने मदद का आश्वासन दिया, लेकिन रोजीरोटी के चक्कर में वह दिल्ली चला गया। दो दिन पहले आरोपी पिता ने किशोरी से फिर दुष्कर्म की कोशिश की। मना करने पर आरोपी ने उसकी बहुत पिटाई की। तब मौका पाकर किशोरी ने अपने प्रेमी को इसकी जानकारी दी। इसके बाद प्रेमी उसके घर पहुंच गया। दोनों दिल्ली भागने की फिराक में थे, तभी पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरी द्वारा लगाए गए आरोप गंभीर हैं। उसकी जांच कराई जाएगी। पिता के खिलाफ कार्रवाई होगी और हरपुर-बुदहट पुलिस की लापरवाही की भी जांच कराई जाएगी। शिकायत सही मिली तो दोषी पुलिस वालों पर कार्रवाई होगी।
- तारकेश्वर पांडेय, सीओ कैंपियरगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed