फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   father death in incident, son injured

हादसे में पिता की मौत, बेटा गंभीर

Wed, 27 Apr 2016 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Wed, 27 Apr 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
father death in incident, son injured
बद्दी -नालागढ़ मार्ग पर किशनपुरा में एक ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई है। - फोटो : Demo pic
बेलीपार थाना क्षेत्र में कसिहार के पास मंगलवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार जीतन (45) की मौत हो गई। हादसे में उनका बेटा घायल हो गया। उधर, सोमवार की शाम गुलरिहा के खुटहन खास में ट्रैक्टर की चपेट में आने से घायल हुए किशोर ने देर रात मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


कैंट थाना क्षेत्र में इंजीनियरिंग कालेज के पास स्थित महादेवपुरम कालोनी निवासी जीतन अपने बेटे अनिल (20) के साथ किसी काम से रिश्तेदारी में सखरुआ माल्हनपार बांसगांव जा रहे थे। बाइक से दोनों बेलीपार क्षेत्र में कसिहार के पास पहुंचे थे कि किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे पिता-पुत्र घायल हो गए।
विज्ञापन


एंबुलेंस से उन्हें  जिला अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टरों ने जीतन को मृत घोषित कर दिया। अनिल की हालत गंभीर बताई गई है। उधर, गुलरिहा, खुटहन खास के टोला शाहपुर का रहने वाला आकाश (15) पुत्र राममूरत सोमवार की शाम बारात लेकर जा रहे ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। परिवार के लोग गंभीर हाल में उसे लेकर मेडिकल कॉलेज आए जहां देर रात उसकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed