फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Family member demied to postmartum, ruckus

पोस्टमार्टम को लेकर बवाल, वार्ड ब्वॉय से हाथापाई

Thu, 22 Sep 2016 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Thu, 22 Sep 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
Family member demied to postmartum, ruckus
मेडिकल कालेज में पोस्टमार्टम को लेकर पुलिस से बातचीत करते परिजन। - फोटो : Rajesh Kumar
मेडिकल कॉलेज में बुधवार को आग में झुलसे एक मरीज की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ। घर वाले शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे। वार्ड ब्वॉय ने उन्हें शव को मोर्चरी ले जाने को कहा, तो  इसी बात पर कहासुनी और फिर हाथापाई हो गई। वार्ड ब्वॉय ने भागकर इसकी सूचना पुलिस को दी। बाद में पहुंची पुलिस के कहने पर घर वालों ने शव मोर्चरी में रखवा दिया।
विज्ञापन


देवरिया जनपद के सलेमपुर, जोगपुर निवासी राधेश्याम (30) मंगलवार को संदिग्ध परिस्थिति में झुलस गया था। घर वालों के मुताबिक वह खाना बनाते समय झुलसा था। इलाज के लिए बीती रात उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां बुधवार दोपहर करीब एक बजे उसकी मौत हो गई। मौत के बाद वार्ड ब्वॉय के साथ उसे लेकर घर वाले स्ट्रेेचर से बाहर आए। वार्ड ब्वॉय शव मोर्चरी लेकर जा रहा था, तभी घरवालों ने उसे रोक लिया और पोस्टमार्टम कराने से मना करते हुए शव घर ले जाने लगे। वार्ड ब्वॉय ने पोस्टमार्टम जरूरी बताया तो घर वाले उससे उलझ गए और हाथापाई करने लगे, जिसके बाद वह शव छोड़कर मेडिकल कॉलेज पुलिस चौकी पहुंचा और सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर वालों को समझा-बुझाकर शव मोर्चरी में रखवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed