{"_id":"584583c04f1c1b885d447da9","slug":"fake-carency-two-arrested-and-one-go-to-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक को भेजा जेल, दो को हिरासत में लिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक को भेजा जेल, दो को हिरासत में लिया
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Mon, 05 Dec 2016 08:42 PM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली की दुकान पर दो हजार के नकली नोट चलाने की कोशिश में पकड़े गए रमजान को पुलिस ने सोमवार को जेल भेज दिया। वहीं हिरासत लिए गए सलमान के बताने पर पुलिस ने दो और लोेगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सलमान ने इस धंधे से कुछ और लोगों का नाम भी बताए हैं। पुलिस तलाश में दबिश दे रही है मगर वे गांव छोड़कर फरार हैं। सोमवार को एसबीआई ने नकली नोट होने की पुष्टि कर दी है, आधिकारिक तौर पर पुष्टि के लिए आरबीआई नोट को भेजा जाएगा। नेपाल से नकली नोट की खेप आने की आशंका बढ़ने पर पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है।
मालूम हो कि कस्बे में सदाशिव मंदिर कटरे में विष्णुदत्त की बिजली की दुकान पर रविवार की शाम को रमजान पहुंचा था। दो सौ रुपये का सामान लेने के बाद उसने दो हजार का नकली नोट दिया। इसके बाद दुकानदार को शक हुआ तो वह भागने लगा। लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले किया। पुलिस की पूछताछ में रमजान ने सलमान का नाम लिया था। इसके बाद सलमान को हिरासत में लिया गया। रमजान से तो पुलिस कुछ भी पता नहीं कर पाई लेकिन सलमान ने एक नाम बताया, जिसे शाम होते-होते पुलिस ने हिरासत में ले लिया। वह नाबालिग है और पुलिस को सड़क पर नोट होने की बात बताई है। वहीं सलमान ने उसे झूठा ठहराते हुए फोटो कॉपी के दुकान चलाने वाले का नाम बताया। पुलिस ने फोटो कॉपी वाले को भी हिरासत लिया है और पूछताछ कर रही है। पुलिस को रमजान ने बताया कि उसे महज तीन सौ रुपये ही नोट चलाने के मिलते हैं। इसके बारे में वह बहुत कुछ नहीं जानता। लालच के चक्कर में वह फंस गया।
विज्ञापन
रमजान के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया। नोट देने वाले सूत्रधार की तलाश की जा रही है। संगठित गिरोह के इसमें शामिल होने की आशंका है, जिसकी जांच की जा रही है।
- मनोज पांडेय, सीओ कैंपियरगंज

अलग-अगल बयान ने बढ़ाया संदेह
सलमान के बताने पर हिरासत में लिए गए 13 का नाबालिग ने पुलिस को बताया कि नोट उसे सड़क पर गिरा मिला जबकि सलमान ने किशोर की बात को नकारते हुए फोटो कॉपी दुकान मालिक का नाम बताया है। पुलिस के पूछताछ में फोटो कॉपी दुकान चलाने वाला कुछ अन्य के नाम बताए हैं। इसकी पड़ताल पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
रमजान के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया। नोट देने वाले सूत्रधार की तलाश की जा रही है। संगठित गिरोह के इसमें शामिल होने की आशंका है, जिसकी जांच की जा रही है।
- मनोज पांडेय, सीओ कैंपियरगंज