फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Factory management tied to truck driver

फैक्ट्री में बंधक बने ट्रक चालक को कराया आजाद 

Sat, 11 Feb 2017 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sat, 11 Feb 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
Factory management tied to truck driver
बंधक बनाया
सहजनवां के गीडा सेक्टर-15 स्थित एक फैक्ट्री में एक हफ्ते से बंधक बनाए गए ट्रक चालक को पुलिस ने मुक्त करा लिया। प्रबंधन ने 500 लीटर डीजल चोरी का आरोप लगाकर उसे बंधक बना लिया था। सदर सांसद से मुलाकात कर घरवालों ने उन्हें इसकी जानकारी दी थी, जिसके बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए उसे आजाद करा लिया।
विज्ञापन


महराजगंज जिले के पुरौना थाना क्षेत्र के पकड़ीडार निवासी फौजदार साहनी का पुत्र गोमती साहनी गीडा के सेक्टर-15 स्थित एक फैक्ट्री का ट्रक चलाता है। 30 जनवरी को वह माल लेकर बरौनी गया हुआ था। वापस पहुंचा तो फैक्ट्री प्रबंधन ने उस पर 500 लीटर तेल बेच देने का आरोप लगाया और बंधक बना लिया। किसी तरह से दो दिनों के बाद उसने घरवालों को बंधक बनाए जाने की जानकारी दी तथा फैक्ट्री के अफसरों पर मारने-पीटने का आरोप लगाते हुए मुक्त कराने की गुहार लगाई। घरवालों ने इसकी लिखित शिकायत थाने में की। चालक के घरवालों ने सदर सांसद से भी न्याय की गुहार लगाई। सांसद के हस्तक्षेप के बाद सहजनवां पुलिस हरकत में आई।

विज्ञापन

 

पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात को छापा मारकर ट्रक चालक को मुक्त कराने गई तो फैक्ट्री के जिम्मेदारों ने चालक पर तेल चोरी करने का आरोप लगा दिया। चौकी प्रभारी पिपरौली सादिक परवेज का कहना है कि फैक्ट्री के प्रबंधन की तरफ  से चालक पर 500 लीटर तेल बेचने का आरोप लगाया गया है। इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल चालक को मुक्त कराकर घरवालों के साथ घर भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed