फैक्ट्री में बंधक बने ट्रक चालक को कराया आजाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज जिले के पुरौना थाना क्षेत्र के पकड़ीडार निवासी फौजदार साहनी का पुत्र गोमती साहनी गीडा के सेक्टर-15 स्थित एक फैक्ट्री का ट्रक चलाता है। 30 जनवरी को वह माल लेकर बरौनी गया हुआ था। वापस पहुंचा तो फैक्ट्री प्रबंधन ने उस पर 500 लीटर तेल बेच देने का आरोप लगाया और बंधक बना लिया। किसी तरह से दो दिनों के बाद उसने घरवालों को बंधक बनाए जाने की जानकारी दी तथा फैक्ट्री के अफसरों पर मारने-पीटने का आरोप लगाते हुए मुक्त कराने की गुहार लगाई। घरवालों ने इसकी लिखित शिकायत थाने में की। चालक के घरवालों ने सदर सांसद से भी न्याय की गुहार लगाई। सांसद के हस्तक्षेप के बाद सहजनवां पुलिस हरकत में आई।
पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात को छापा मारकर ट्रक चालक को मुक्त कराने गई तो फैक्ट्री के जिम्मेदारों ने चालक पर तेल चोरी करने का आरोप लगा दिया। चौकी प्रभारी पिपरौली सादिक परवेज का कहना है कि फैक्ट्री के प्रबंधन की तरफ से चालक पर 500 लीटर तेल बेचने का आरोप लगाया गया है। इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल चालक को मुक्त कराकर घरवालों के साथ घर भेज दिया गया।