{"_id":"58a1ced64f1c1ba340d83edc","slug":"ex-railway-employ-ded-in-bank","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक में रुपये ट्रांसफर करने गए रिटायर्ड रेलकर्मी की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक में रुपये ट्रांसफर करने गए रिटायर्ड रेलकर्मी की मौत
gorakhpur
Updated Mon, 13 Feb 2017 08:50 PM IST
विज्ञापन
मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसबीआई ब्रांच में रुपये ट्रांसफर करने आए रिटायर्ड रेलकर्मी परदेसी केवट (85) की मौत हो गई। बेटा उन्हें बाहर बैठाकर फॉर्म पर हस्ताक्षर कराकर बैंक में गया था। काम निपटाने के बाद जब वह बाहर आया तो पिता की मौत हो चुकी थी। बैंक परिसर में मौत की खबर आम होते ही अफरा-तफरी मच गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस को बेटे ने बताया कि उनकी तबीयत लंबे समय से खराब चल रही थी।
संतकबीरनगर जिले के धनघटा क्षेत्र के मुंडेरा शुक्ल गांव निवासी परदेसी रेल विभाग से रिटायर्ड थे। सोमवार को बेटे रामकवल के साथ वे बैक पहुंचे थे। उनके खाते में 13 हजार रुपये थे। रामकवल के खाते में रुपये को ट्रांसफर करने के लिए फॉर्म पर हस्ताक्षर कर रामकवल बैंक के बाहर परिसर में बैठे थे। भीड़ होने की वजह से रामकवल को समय लग गया। काम निपटाने के बाद जब वह बाहर पिता के पास आया तो देखा की वे मृत अवस्था में पडे़ हैं।