फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Ex pradhan of chaurchaura attack on pradhan, injured

नाली साफ करा रहे प्रधान, मेठ पर हमला

Tue, 09 Aug 2016 09:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर। Updated Tue, 09 Aug 2016 09:05 PM IST
विज्ञापन
Ex pradhan of chaurchaura attack on pradhan, injured
हमला - फोटो : demo pic
भोपा बाजार में मंगलवार सुबह नाले की सफाई करा रहे प्रधान और मेठ से पूर्व प्रधान का विवाद हो गया। कहासुनी के बाद पूर्व प्रधान ने समर्थकों के साथ हमला कर उन्हें घायल कर दिया। घटना के समय लेखपाल और सेक्रेटरी भी मौजूद थे। घटना के विरोध में चौरीचौरा थाने पहुंचे प्रधान संघ के अधिकारियों ने आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन


चौरीचौरा प्रतिनिधि के अनुसार, भोपा बाजार के प्रधान प्रकाश चंद जायसवाल, लेखपाल, सेक्रेटरी के साथ मंगलवार की सुबह चमड़ा मंडी के पास नाले की सफाई करा रहे थे। उनके साथ मेठ राजेश उपाध्याय भी थे। आरोप है कि समर्थकों के साथ पहुंचे पूर्व प्रधान अजय कुमार सफाई का विरोध करते हुए हंगामा मचाने लगे। विरोध करने पर प्रधान और मेठ पर हमला कर घायल कर दिया। थाने पहुंचे प्रधान ने एसओ को घटना की जानकारी देने के साथ तहरीर दी है। पुलिस ने मामले में पूर्व प्रधान अजय कुमार, उनके सहयोगी अजय, राकेश पर मारपीट, धमकी देने और तोड़फोड़ करने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


घटना के बाद थाने पहुंचे प्रधान संघ के पदाधिकारी आद्या प्रसाद पासवान, अशोक चौहान, बबलू, असलम और चंद्रशेखर सिंह ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए एसओ को ज्ञापन दिया और 24 घंटे के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। एसओ सदानंद सिंह ने बताया आरोपियों की तलाश चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed