{"_id":"57b0cc904f1c1bda786eae32","slug":"employees-of-model-shop-beet-to-sp-leader","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉडल शाॅप में कर्मचारियों ने सपा नेता को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मॉडल शाॅप में कर्मचारियों ने सपा नेता को पीटा
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
Updated Mon, 15 Aug 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
मॉडलशॉप में उमेश सिंह से मारपीट के बाद पूछताछ करते सीओ।
- फोटो : Shivharsh Dwivedi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तारामंडल के बुद्ध विहार में स्थित मॉडल शाप पर रविवार की रात लेनदेन को लेकर समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिला सचिव से कर्मचारियों का विवाद हो गया। कहासुनी के बाद नेता ने रिवाल्वर तान दिया जिसके बाद कर्मचारियों ने पकड़कर पिटाई की और रिवाल्वर छीन लिया। गार्ड के हवाई फायरिंग करने पर सपा नेता के साथी फरार हो गए। घटना के बाद मॉडल शॉप में अफरा - तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सपा नेता के साथ ही मॉडल शाम के कर्मचारी, गार्ड को हिरासत में लेने के साथ ही दो नाली बंदूक और रिवाल्वर कब्जे में लिया है।
बेतियाहाता के रहने वाले उमेश सिंह समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिला सचिव है। रविवार की रात 8:30 बजे बाइक से अपने तीन साथियों को लेकर वे देवरिया बाईपास मोड़ के पास बुद्ध विहार में स्थित मॉडल शॉप पर पहुंचे। बीयर के साथ उन्होंने कर्मचारियों ने स्नैक्स मंगाया था। भुगतान के समय रुपये के लेनदेन को लेकर कर्मचारी छोटेलाल यादव से कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर उमेश ने छोटेलाल पर लाइसेंसी रिवाल्वर तान जान से मारने की धमकी देना शुरू कर दिया।
छोटेलाल के शोर मचाने पर जुटे कर्मचारियों ने उमेश को पकड़ने के साथ ही हाथ से रिवाल्वर छीन लिया। साथियों ने बचाने का प्रयास किया तो मॉडल शॉप पर मौजूद सुरक्षा गार्ड लाल बिहारी यादव ने अपनी लाइसेंसी दो नाली बंदूक से हवाई फायरिंग कर दी जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई। मॉडल शॉप में बैठे लोगों के अलावा उमेश के साथी मौके से फरार हो गए। उनकी बाइक मौके पर ही छूट गई। मॉडल शॉप के कर्मचारियों ने उमेश की पिटाई कर लहूलुहान कर दिया।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलने पर सीओ कैंट अभय मिश्रा, इंस्पेक्टर बृजेश वर्मा, रामगढ़ताल चौकी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह फोर्स के साथ पहुंचे। सीओ कैंट ने बताया लेनदेन के विवाद में मारपीट होने की जानकारी मिली है। मामले की छानबीन चल रही है।