{"_id":"265398c2e78ca821d57581ba8ec1ee6f","slug":"eight-thousend-robbed-from-shopkeeper-brothers-in-peepiganz-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीपीगंज में व्यापारी भाईयों से 8 हजार की लूट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीपीगंज में व्यापारी भाईयों से 8 हजार की लूट
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2016 09:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीपीगंज। दुकान बंद कर घर जा रहे किराना व्यापारी भाईयों से सोमवार रात मारपीट कर बदमाशों ने आठ हजार रुपये लूट लिए और जाते-जाते जान से मारने की धमकी भी दे गए। सूचना पर पीपीगंज और कैंपियरगंज पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन सीमा विवाद में दोनों थानों की पुलिस रात भर उलझी रही। मंगलवार को पीपीगंज पुलिस ने लूट की जगह मारपीट की तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कैंपियरगंज क्षेत्र के रावतगंज निवासी दशरथ गुप्ता के पुत्र अशोक और मोनू गुप्ता की पीपीगंज में किराने की दुकान है। सोमवार रात करीब 10 बजे दोनों भाई दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहे थे। गोड़वारि पुल के पास दो युवकों ने डंडे के बल पर बाइक रुकवा ली। एक बदमाश ने मोनू की पिटाई करते हुए उसकी जेब से आठ हजार रुपये निकाल लिए। मोनू ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना पर कैंपियरगंज पुलिस और पीपीगंज पुलिस मौके पर पहुंच गई। लेकिन सीमा विवाद को लेकर दोनों थानों की पुलिस रात भर उलझी रही। अंत में घटना स्थल पीपीगंज क्षेत्र में निकला। मंगलवार को दोपहर पीपीगंज थाने पर लूट का मुकदमा लिखवाने पहुंचे व्यापारी भाईयों पर पुलिस ने दबाव बनाकर लूट की जगह मारपीट की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया। इस संबंध में पीपीगंज एसओ सत्येंद्र ने बताया कि दोनों भाईयों के साथ मारपीट की तहरीर मिली थी। पुलिस ने किसी तरह का कोई दबाव बनाकर तहरीर नहीं बदलवाई है।