फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   duets burn, women died

दंपति पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी, पत्नी की मौत

Sat, 11 Jun 2016 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sat, 11 Jun 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
duets burn, women died
आग से जलकर मरी शर्मिला (बाएं) और अस्पताल में भर्ती उनका पति (दाएं)। - फोटो : amar ujala
कैंपियरगंज के राजपुर में बृहस्पतिवार की देर रात मनबढ़ों ने बरामदे में सो रहे दंपति पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। बचाने की कोशिश में महिला के जेठ का हाथ जल गया। आनन-फानन में गांव के लोगों ने दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां शुक्रवार की सुबह महिला की मौत हो गई। पति की हालत गंभीर है। दो महीने पहले भी आरोपियों ने गला दबाकर महिला को मारने का प्रयास किया था। गांव के ही दो भाइयों और उनके पिता पर केस दर्ज कर पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस अवैध संबंधों के विवाद में घटना होने की बात कह रही है।
विज्ञापन


कैंपियरगंज प्रतिनिधि के अनुसार राजपुर गांव के महेंद्र पासवान (35) बृहस्पतिवार की रात पत्नी शर्मिला (32) के साथ बरामदे में सोए थे। बगल में दूसरी चारपाई पर उनके तीनों बच्चे सोए थे। आरोप है कि रात करीब एक बजे गांव का जय प्रकाश पासवान डिब्बे में पेट्रोल लेकर पहुंचा। दंपति के साथ ही बिस्तर पर पेट्रोल गिराने के बाद आग लगाकर वह फरार हो गया।
विज्ञापन


दंपति की चीख सुनकर बच्चे और घरवाले जग गए। आसपास के लोगों की मदद से आग बुझाने के बाद वे गंभीर हाल में महेंद्र और शर्मिला को लेकर सीएचसी कैंपियरगंज पहुंचे। वहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बचाने की कोशिश में महेंद्र के बड़े भाई राजेंद्र का भी हाथ झुलस गया। इस बीच शुक्रवार की सुबह दस बजे शर्मिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज में भर्ती महेंद्र ने बताया कि गांव के जयप्रकाश पासवान ने अपने भाई ओमप्रकाश और पिता महावीर के साथ वारदात को अंजाम दिया है। दो महीने पहले भी खेत की तरफ निकली शर्मिला को गला दबाकर मारने का प्रयास किया गया था।


एसपी (ग्रामीण) ब्रजेश सिंह ने बताया कि आरोपी भाइयों और उनके पिता पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर पुलिस उनकी तलाश कर रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अब तक की जांच में अवैध संबंध के विवाद में घटना होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed