फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   drug arrest in spain

स्पेन में दस महीने से बंद है गोरखपुर का युवक

Wed, 25 May 2016 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Updated Wed, 25 May 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
 drug arrest in spain
नशा - फोटो : डेमो फोटो
मर्चेंट नेवी में बतौर ट्रेनी काम करने स्पेन गया गोरखपुर का युवक ड्रग तस्करी में पकड़ा गया है। उसके साथ इलाहाबाद और दिल्ली के रहने वाले दाो साथी भी हैं। युवक के पिता ने प्रधानमंत्री और विदेशमंत्री को पत्र लिखकर बेटे को छुड़ाने के लिए मदद मांगी है।
विज्ञापन



उरुवां, हाटा खुर्द गांव के रहने वाले राधेश्याम शाही ने मंगलवार को प्रेस वार्ता में बताया कि उनका बेटा राहुल मर्चेंट नेवी में बतौर ट्रेनी नौकरी करता था। तीन मई 2015 को मुंबई के एक एजेंट ने राहुल को तुर्की भेजा। पांच जून को तुर्की में राहुल से इलाहाबाद और दिल्ली निवासी दो युवक मिले। तीनों एक मालवाहक जहाज से मोरक्को में हॉल्ट देकर यूरोप में जहान का ईंधन लेने गए। रास्ते में ड्रग्स माफियाओं ने 15 टन ड्रग्स जहाज में लोड कर दिया। 28 जून 2015 को लौटते समय स्पेन के मलागा में जहाज को ेड्रग्स ले जाने के जुर्म में पकड़ लिया गया।
विज्ञापन



कैप्टन ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। तीनों भारतीय युवकों को बेकसूर बताने के बाद भी पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया। दस महीने से तीनों वहीं जेल में बंद है।  शाही ने बताया कि बेटे के गिरफ्तारी की जानकारी होने पर प्रधानमंत्री के साथ ही विदेश मंत्री को कई बार पत्र लिखा लेकिन कहीं से मदद नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed