{"_id":"57c9967f4f1c1ba4242cbe4f","slug":"drivers-who-drive-vehicle-after-drinking-are-not-indued-now","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पीकर गाड़ी चलाने पर खैर नहीं ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब पीकर गाड़ी चलाने पर खैर नहीं
योगेश्वर, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Sat, 03 Sep 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
शराब पीकर गाड़ी चलाना
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूबे में शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले अब प्रवर्तन दल की पकड़ से नहीं बच सकेंगे। परिवहन विभाग मुख्यालय ने ड्रंक ड्राइविंग पर अंकुश लगाने के लिए जिलों को ब्रेथ एनालाइजर दिया है। इसके साथ ही ब्लैक फिल्म वाले वाहनों पर कार्रवाई के लिए टिंट मीटर भी मिला है। एआरटीओ प्रवर्तन को रात में चेकिंग के दौरान ब्रेथ एनालाइजर अपने पास रखना होगा।
प्रदेश में बढ़ती दुर्घटना पर अंकुश लगाने के लिए सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में शराब पीकर वाहन चलाना खतरनाक बताया गया था। सामने आया कि कई जिलों में ब्रेथ एनालाइजर न होने से ऐसे चालकों पर कार्रवाई नहीं हो पा रही है। इसके बाद ट्रांसपोर्ट कमिश्नर के रवींद्र नायक ने प्रदेश के जिन जिलों में ब्रेथ एनालाइजर नहीं है वहां से प्रस्ताव मांगा था। गोरखपुर में विगत सात साल से ब्रेथ एनालाइजर खराब था। इसके कारण प्रवर्तन दल के अधिकारी चेकिंग के दौरान शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की धरपकड़ नहीं कर पाते थे। गोरखपुर को दो टिंट मीटर और एक ब्रेथ एनालाइजर मिल रहा है।
विज्ञापन
आठ सितंबर को मुख्यालय से एक एआरटीओ को प्रशिक्षण के लिए बुलाया गया है। प्रशिक्षण के बाद अन्य एआरटीओ को भी इसका प्रशिक्षण दिया जाएगा। मशीन मिलने के बाद चेकिंग शुरू करा दी जाएगी।
- डॉ. एके गुप्ता, आरटीओ प्रवर्तन

इन जिलों को मिले उपकरण
परिवहन विभाग की तरफ से परिक्षेत्र लखनऊ, आगरा, वाराणसी, कानपुर, बरेली और मेरठ को एक टिंट मीटर और एक ब्रेथ एनालाइजर दिया जा रहा है। संभाग लखनऊ कानपुर, इलाहाबाद, वाराणसी, गाजियाबाद, मेरठ, आगरा, मिर्जापुर, गोरखपुर, झांसी, अलीगढ़, फैजाबाद, सहारनपुर, मुरादाबाद तथा बरेली को दो दो टिंट मीटर और एक एक ब्रेथ एनालाइजर दिया जाएगा। चित्रकूटधाम, बस्ती, आजमगढ़ और देवी पाटन में एक एक टिंट मीटर और एक एक ब्रेथ एनालाइजर दिया जा रहा है। इसमें कई जिलों को दो ब्रेथ एनालाइजर भी दिया जा रहा है।