{"_id":"89d8c0c0309ff7142b625e1f4619c485","slug":"driver-recognised-police-search-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार मालिक की हुई पहचान, तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार मालिक की हुई पहचान, तलाश में जुटी पुलिस
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2015 08:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तारामंडल में मछली विक्रेता के बेटे को कुचलने वाली कार गगहा के पोखरी गांव के रहने वाले एक शख्स की है। शनिवार को मामले की जानकारी होने के बाद पुलिस ने चालक की तलाश में गाड़ी मालिक के घर दबिश दी लेकिन वह नहीं मिले। हिरासत में लिए गए युवक से पूछताछ के बाद चालक की तलाश में कैंट पुलिस ने रानीबाग में दबिश दी लेकिन कोई नहीं मिला। आजाद चौक प्रभारी ने शुक्रवार की शाम हाईवे जाम करने के मामले में नौ नामजद समेत 150 लोगों पर केस दर्ज कराया है।
कैंट थाने के सिपाही ने देवरिया आरटीओ आफिस से कार के बारे में जानकारी ली। पता चला कि मछली विक्रेता मदन के बेटे राहुल (8) को रौंदने वाली कार गगहा, पोखरी गांव के रहने वाले रामवृक्ष चंद की है। आरटीओ आफिस में अस्थायी पता लार बाजार दर्ज है। एसओ कैंट श्यामलाल यादव ने गगहा थानेदार को इसकी जानकारी दी। गगहा थानेदार ने रामवृक्ष चंद के घर सिपाही भेजा, लेकिन कोई नहीं मिला। हिरासत में लिए गोपलापुर के युवक से पूछताछ के बाद कार चालक की तलाश में शुक्रवार की रात पुलिस ने खोराबार के रानीबाग में दबिश दी लेकिन यहां भी कोई नहीं मिला।
चौकी प्रभारी आजाद चौक सुनील सिंह ने कैंट थाने में गोपलापुर के नौ नामजद समेत 150 लोगों के खिलाफ हाईवे जाम कर आवागमन ठप करने, सेवन सीएलए के तहत केस दर्ज किया है। एसपी (सिटी) हेमंत कुटियाल ने बताया कार मालिक के साथ ही चालक की तलाश चल रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।