फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Driver of DJ master is killed after beating him

बारात में डीजे मालिक के ड्राइवर को पीटकर मार डाला

Sat, 09 Jul 2016 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sat, 09 Jul 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
Driver of DJ master is killed after beating him
हत्‍या
बड़हलगंज में बृहस्पतिवार की रात बारात में रुपये के लेनदेन को लेकर डीजे मालिक से दूल्हे के पिता का विवाद हो गया। कहासुनी के होने पर पहुंचे कर्मचारियों ने हाथापाई कर ली। दूल्हे के पिता और रिश्तेदारों ने मौके पर मिले डीजे मालिक के ड्राइवर को पीटकर लहूलुहान कर दिया। गंभीर हाल में साथी उसे लेकर सीएचसी बड़हलगंज पहुंचे जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। ड्राइवर मऊ का रहने वाला था। उसके भाई ने दूल्हे के पिता समेत चार लोगों पर हत्या का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


बड़हलगंज, मधुपुर प्रतिनिधि के अनुसार मऊ, घोषी के बोझी गांव निवासी अभिमन्यु के बेटे अनिल की शादी पंडितपुरा छपरा गांव के  उग्रसेन की बेटी से तय थी। बृहस्पतिवार को बारात गांव में आई थी। रात 9:30 बजे द्वारपूजा खत्म होने के बाद डीजे मालिक खुशबू घर जाने की तैयारी में जुट गई। खुशबू ने  अभिमन्यु से डीजे की तय रकम मांगने लगी। अभिमन्यु ने उसे सुबह हिसाब करने की बात कहकर टाल दिया। डीजे के कर्मचारियों ने रुपये के लिए अभिमन्यु पर दबाव बनाना शुरू कर दिया जिसके बाद बारातियों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


साथियों की पिटाई होता देख डीजे लेकर आया घोषी, अकटहवां का जीप चालक सुनील उर्फ गुच्ची बीच - बचाव करने पहुंच गया। मामला बढ़ने पर बारातियों ने उसकी भी पिटाई कर दी। सिर में चोट लगने से वह अचेत हो गया। लहूलुहान हाल में कुछ बाराती सुनील को लेकर अस्पताल के लिए निकले लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद दूरभाष केंद्र के पास सड़क किनारे छोड़ भाग निकले। आसपास के लोगों के सूचना देने पर पहुंची पुलिस सुनील को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़हलगंज ले गई जहां डॉक्टर ने मृत घोषित दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर देर रात बड़हलगंज पहुंचे सुनील के भाई जोखू ने दूल्हे के पिता अभिमन्यु यादव, अनूप, लंबू और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ पीटकर भाई की हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। 


भोर में पहुंची पुलिस 
सुनील के मौत की देर रात पुष्टि होने के बाद भी पुलिस भोर में पंड़ितपुरा छपरा गांव पहुंची। तब तक गांव के लोगों को मौत की खबर नहीं हो पाई थी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही शादी का कार्यक्रम संपन्न हो चुका था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed