फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   drink poison liquor death toll rose to four

जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या हुई चार

Sat, 28 Nov 2015 01:48 AM IST
गोरखपुर।
गोरखपुर। Updated Sat, 28 Nov 2015 01:48 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। जंगल छत्रधारी गांव में प्रधान प्रत्याशी की दावत में बृहस्पतिवार को जहरीली शराब पीने वाले एक और युवक की शुक्रवार की शाम मौत हो गई। इस दिन दावत में शामिल पांच और लोगों को तबीयत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

सुबह इलाहाबाद से गोरखपुर पहुंचे आबकारी आयुक्त ने मामले की जांच शुरू की। मेडिकल कॉलेज और प्राइवेट अस्पताल में भर्ती लोगों से बातचीत करने के साथ ही उन्होंने गांव में जाकर पीड़ित परिवार के लोगों का बयान लिया। जहरीली शराब पीने से अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी इसकी पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

जंगल छत्रधारी गांव के बिचऊपुर टोला निवासी वीरेंद्र (25) की हालत बृहस्पतिवार की रात बिगड़ने पर उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार की शाम चार बजे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरेंद्र का पोस्टमार्टम शनिवार को होगा। इससे पहले भोर में डॉक्टरों की टीम ने दावत में शराब पीने से मरे मुन्नू, रामललित, हरेंद्र के शव का पोस्टमार्टम किया। इसमें जहरीली शराब पीने से सभी की मौत की पुष्टि हुई। इस बीच दावत में शामिल बिचऊपुर के गोविंद (24), राजू (25), कन्हई (20), विक्रम (50) और मिट्ठू (50) को हालत बिगड़ने पर शुक्रवार की सुबह नौ बजे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
उधर, इलाहाबाद से मामले की जांच करने आए आबकारी आयुक्त भवनाथ सिंह सुबह 10 बजे मेडिकल कॉलेज पहुंचे। शराब पीने से बीमार हुए लोगों का बयान लेकर वे जंगल छत्रधारी गांव पहुंचे।
मरने वाले लोगों के घरवालों से बातचीत कर पूरे घटना की जानकारी लेने के बाद वे प्राइवेट अस्पताल पहुंचे और गंभीर रूप से बीमार लोगों का हाल जाना। उन्होंने बताया कि शासन के निर्देश पर मामले की जांच की जा रही है।

 घटना के बारे में अभी कुछ बता नहीं पाऊंगा। उधर, कड़ी सुरक्षा के बीच परिवार वालों ने जहरीली शराब पीने से मरे तीन लोगों का बरगदही के मुक्तिपथ पर दाह संस्कार किया। बवाल की आशंका में एसएसपी ने जंगल छत्रधारी गांव में अतिरिक्त फोर्स लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed