{"_id":"570921364f1c1b5123c810c8","slug":"dj-master-killed-in-rajghat","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजघाट में डीजे संचालक को मारी गोली ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राजघाट में डीजे संचालक को मारी गोली
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sat, 09 Apr 2016 09:05 PM IST
विज्ञापन
फायरिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजघाट के बसंतपुर में शुक्रवार की रात दरवाजे पर बैठे डीजे संचालक को बाइक सवार युवकों ने गोली मार दी। वारदात से आधा घंटा पहले उसके चचेरे भाई को ढूंढते हुए कुछ लोग घर पहुंचे थे। कहासुनी के बाद इनके बीच मारपीट हो गई थी। शोर सुनकर पहुंचे परिवार के लोग घायल को लेकर जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां से देर रात पीजीआई रेफर कर दिया गया। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। कई लोगों को हिरासत में लिया गया है।
बसंतपुर, घसियारी मोहल्ला का रहने वाले कैलाश का बेटा महेश (21) शादी, विवाह में डीजे बुक करता है। शुक्रवार की रात 10:30 बजे भोजन करने के बाद वह दरवाजे पर बैठा था। बाइक से आए दो युवक उसके चचेरे भाई रोहन को पूछने लगे। बातचीत में युवकों से महेश की कहासुनी के बाद हाथापाई हो गई जिसके बाद वह चले गए।
रात 11 बजे दोबारा साथियों को लेकर पहुंचे युवकों ने दरवाजे पर बैठे महेश के सीने में गोली मार दी और फरार हो गए। परिवार के लोग महेश को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। देर रात हालत बिगड़ने पर पीजीआई रेफर किया गया है। घायल महेश ने पुलिस को बताया कि युवकों को वह पहचानता है लेकिन नाम नहीं जानता। दोनों हांसुपुर मोहल्ले के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
एसओ राजघाट मिथिलेश राय ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दबिश चल रही है।