फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   death of child in marraige ceremony

एक पल में सूनी हो गई सात साल बाद भरी गोद

Tue, 13 Dec 2016 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Tue, 13 Dec 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
death of child in marraige ceremony
श्रेयांश की फाइल फोटो। - फोटो : Rajesh Kumar
रंजना और सारदेश की शादी के सात साल बाद श्रेयांस का जन्म हुआ था, वह भी बड़ी मन्नतों के बाद। वह पूरे घर का दुलारा था। ननिहाल में भी सभी की आंखों का तारा था, मगर मामा के बहूभोज में शराब की मस्ती में चली एक गोली ने उसे हमेशा के लिए उस परिवार से दूर कर दिया जिसके लिए उन्होंने जाने कितने सपने देखे थे। कैंट इलाके के गिरधरगंज में रविवार की रात श्रीओम सिंह के बहूभोज कार्यक्रम में हुई इस हृदयविदारक घटना ने माता-पिता को तो बेसुध कर ही दिया, ननिहाल में भी बहू आने की खुशी काफूर हो गई। चारों तरफ मातम और चीख-पुकार ही रह गई।
विज्ञापन


रंजना और सारदेश की शादी फरवरी 1999 में हुई थी। सारदेश भी मां-पिता के अकेले हैं। दोनों को करीब सात साल बाद एक दिसंबर 2006 में पुत्र की प्राप्ति हुई। काफी मन्नतों के बाद पैदा हुए इस बच्चे का नाम श्रेयांस रखा गया। ट्रेजरी में काम करने वाले सारदेश सिंह का ही नहीं श्रेयांस पूरे परिवार का दुलारा था। शहर के महंगे कान्वेंट स्कूल में उसकी शिक्षा चल रही थी। कुल का अकेला चिराग होने से हर कोई अपने स्तर से उसकी देखभाल करता था। पढ़ने-लिखने में होशियार श्रेयांश अपने मामा की शादी को लेकर बहुत खुश था। उसने जिद कर अपने लिए अच्छे कपड़े खरीदवाए थे। अब जबकि वो इस दुनिया में नहीं है, घर वाले उसकी एक-एक बात याद कर सिसक रहे हैं। यहां तक कि सांत्वना देने वालों का भी गला भर आ रहा है।
विज्ञापन

एक दिसंबर को था जन्मदिन

अभी ग्यारह दिन पहले ही श्रेयांश और उसके घरवाले खुशियों में डूबे थे क्योंकि एक दिसंबर को उसका जन्मदिन था। इस दिन घर में पार्टी का भी आयोजन किया गया था। इसमें श्रेयांस के दोस्त और रिश्तेदार भी शामिल हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंगर बनाना चाहता था श्रेयांश

श्रेयांश को गाने का शौक था। वह गायन में अपना भविष्य बनाना चाहता था। घरवाले भी उसकी इस इच्छा का सम्मान करते और उसे प्रोत्साहित करते थे। इसके अलावा उसे फोटोग्राफी का भी शौक था। वह उस समय मामा-मामी की शादी का वीडियो ही बना रहा था, जब उसके सिर में गोली लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed